सूरह अल-कह्फ़
गुफा (क़ुरआन 18), जुमे के दिन के लिए
“जो जुमे के दिन सूरह अल-कह्फ़ पढ़े, उसके लिए दो जुमों के बीच एक नूर रोशन रहता है।”
-
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
बिस्मिल्लाहिर्रह्मानिर्रहीम
अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।
-
الْحَمْدُ لِلَّهِ الَّذِي أَنزَلَ عَلَىٰ عَبْدِهِ الْكِتَابَ وَلَمْ يَجْعَل لَّهُ عِوَجًا ۜ ١
अल हम्दु लिल्लाहिल्लज़ी अन्ज़ला अला अब्दिहिल किताबा व लम यज्अल लहू इवजा
सब प्रशंसा अल्लाह ही के लिए है, जिसने अपने बंदे पर पुस्तक उतारी, और उसमें कोई टेढ़ नहीं रखी।
-
قَيِّمًا لِّيُنذِرَ بَأْسًا شَدِيدًا مِّن لَّدُنْهُ وَيُبَشِّرَ الْمُؤْمِنِينَ الَّذِينَ يَعْمَلُونَ الصَّالِحَاتِ أَنَّ لَهُمْ أَجْرًا حَسَنًا ٢
क़य्यिमल्लियुन्ज़िरा बअ्सन शदीदम्मिल्लदुन्हु व युबश्शिरल मुअ्मिनीनल्लज़ीना यअ्मलूनस्सालिहाति अन्ना लहुम अज्रन हसना
(बल्कि उसे) अति सीधा (बनाया)। ताकि वह (अल्लाह) अपनी ओर से आने वाली कठोर यातना से डराए, और उन ईमान वालों को जो अच्छे कार्य करते हैं, शुभ सूचना सुना दे कि उनके लिए अच्छा बदला है।
-
مَّاكِثِينَ فِيهِ أَبَدًا ٣
माकिसीना फ़ीहि अबदा
जिसमें वे हमेशा रहने वाले होंगे।
-
وَيُنذِرَ الَّذِينَ قَالُوا اتَّخَذَ اللَّهُ وَلَدًا ٤
व युन्ज़िरल्लज़ीना क़ालुत्तख़ज़ल्लाहु वलदा
और उन लोगों को डराए, जिन्होंने कहा कि अल्लाह ने कोई संतान बना रखी है।
-
مَّا لَهُم بِهِ مِنْ عِلْمٍ وَلَا لِآبَائِهِمْ ۚ كَبُرَتْ كَلِمَةً تَخْرُجُ مِنْ أَفْوَاهِهِمْ ۚ إِن يَقُولُونَ إِلَّا كَذِبًا ٥
मा लहुम बिही मिन इल्मिन व ला लिआबाइहिम कबुरत कलिमतन तख़्रुजु मिन अफ़्वाहिहिम इन यक़ूलूना इल्ला कज़िबा
न उन्हें इसका कुछ ज्ञान है और न उनके बाप-दादा को। बहुत बड़ी (गंभीर) बात है, जो उनके मुँह से निकल रही है। वे सरासर झूठ बोल रहे हैं।
-
فَلَعَلَّكَ بَاخِعٌ نَّفْسَكَ عَلَىٰ آثَارِهِمْ إِن لَّمْ يُؤْمِنُوا بِهَٰذَا الْحَدِيثِ أَسَفًا ٦
फ़लअल्लका बाख़िउन नफ़्सका अला आसारिहिम इल्लम युअ्मिनू बिहाज़ल हदीसि असफ़ा
ऐसा लगता है कि यदि वे इस 'हदीस' (क़ुरआन) पर ईमान नहीं लाए, तो आप इनके पीछे दुःख से अपना प्राण ही खो देंगे।
-
إِنَّا جَعَلْنَا مَا عَلَى الْأَرْضِ زِينَةً لَّهَا لِنَبْلُوَهُمْ أَيُّهُمْ أَحْسَنُ عَمَلًا ٧
इन्ना जअल्ना मा अलल अर्ज़ि ज़ीनतल्लहा लिनब्लुवहुम अय्युहुम अह्सनु अमला
निःसंदेह जो कुछ धरती के ऊपर है, हमने उसे उसकी शोभा बनाया है। ताकि हम उनका परीक्षण करें कि उनमें कौन कर्म की दृष्टि से सबसे अच्छा है?
-
وَإِنَّا لَجَاعِلُونَ مَا عَلَيْهَا صَعِيدًا جُرُزًا ٨
व इन्ना लजाइलूना मा अलैहा सईदन जुरुज़ा
और जो कुछ उस (धरती) के ऊपर है, निःसंदेह हम उसे चटियल मैदान कर देने वाले हैं।
-
أَمْ حَسِبْتَ أَنَّ أَصْحَابَ الْكَهْفِ وَالرَّقِيمِ كَانُوا مِنْ آيَاتِنَا عَجَبًا ٩
अम हसिब्ता अन्ना अस्हाबल कह्फ़ि वर्रक़ीमि कानू मिन आयातिना अजबा
(ऐ नबी!) क्या आपने समझ रखा है कि गुफा तथा शिलालेख वाले, हमारी अद्भुत निशानियों में से थे?
-
إِذْ أَوَى الْفِتْيَةُ إِلَى الْكَهْفِ فَقَالُوا رَبَّنَا آتِنَا مِن لَّدُنكَ رَحْمَةً وَهَيِّئْ لَنَا مِنْ أَمْرِنَا رَشَدًا ١٠
इज़ अवल फ़ित्यतु इलल कह्फ़ि फ़क़ालू रब्बना आतिना मिल्लदुन्का रह्मतन व हय्यिअ् लना मिन अम्रिना रशदा
जब उन युवकों ने गुफा में शरण ली, तो उन्होंने कहा : ऐ हमारे पालनहार! हमें अपने पास से दया प्रदान कर और हमारे लिए हमारे मामले में मार्गदर्शन (सीधे रास्ते पर चलने) को आसान कर दे।
-
فَضَرَبْنَا عَلَىٰ آذَانِهِمْ فِي الْكَهْفِ سِنِينَ عَدَدًا ١١
फ़ज़रब्ना अला आज़ानिहिम फ़िल कह्फ़ि सिनीना अददा
तो हमने उन्हें गुफा में सुला दिया कई वर्षों तक।
-
ثُمَّ بَعَثْنَاهُمْ لِنَعْلَمَ أَيُّ الْحِزْبَيْنِ أَحْصَىٰ لِمَا لَبِثُوا أَمَدًا ١٢
सुम्मा बअस्नाहुम लिनअ्लमा अय्युल हिज़्बैनि अह्सा लिमा लबिसू अमदा
फिर हमने उन्हें (नींद से) उठाया, ताकि हम जान लें कि दोनों समूहों में से कौन उस अवधि को अधिक याद रखने वाला है, जो वे ठहरे?
-
نَّحْنُ نَقُصُّ عَلَيْكَ نَبَأَهُم بِالْحَقِّ ۚ إِنَّهُمْ فِتْيَةٌ آمَنُوا بِرَبِّهِمْ وَزِدْنَاهُمْ هُدًى ١٣
नह्नु नक़ुस्सु अलैका नबअहुम बिल हक़्क़ि इन्नहुम फ़ित्यतुन आमनू बिरब्बिहिम व ज़िद्नाहुम हुदा
हम आपसे उनका हाल ठीक-ठीक बयान करते हैं। निःसंदेह, वे कुछ युवक थे, जो अपने पालनहार पर ईमान लाए और हमने उन्हें हिदायत में अधिक कर दिया।
-
وَرَبَطْنَا عَلَىٰ قُلُوبِهِمْ إِذْ قَامُوا فَقَالُوا رَبُّنَا رَبُّ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ لَن نَّدْعُوَ مِن دُونِهِ إِلَٰهًا ۖ لَّقَدْ قُلْنَا إِذًا شَطَطًا ١٤
व रबत्ना अला क़ुलूबिहिम इज़ क़ामू फ़क़ालू रब्बुना रब्बुस्समावाति वल अर्ज़ि लन नद्उवा मिन दूनिही इलाहल्लक़द क़ुल्ना इज़न शतता
और हमने उनके दिलों को मज़बूत कर दिया, जब वे खड़े हुए, तो बोले : हमारा पालनहार तो आकाशों और धरती का पालनहार है। हम उसके सिवा किसी पूज्य को हरगिज़ नहीं पुकारेंगे। (यदि ऐसा किया) तो निश्चय ही हमने सत्य से हटी हुई बात कही।
-
هَٰؤُلَاءِ قَوْمُنَا اتَّخَذُوا مِن دُونِهِ آلِهَةً ۖ لَّوْلَا يَأْتُونَ عَلَيْهِم بِسُلْطَانٍ بَيِّنٍ ۖ فَمَنْ أَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرَىٰ عَلَى اللَّهِ كَذِبًا ١٥
हाउलाइ क़ौमुनत्तख़ज़ू मिन दूनिही आलिहतल्लौला यअ्तूना अलैहिम बिसुल्तानिन बय्यिनिन फ़मन अज़्लमु मिम्मनिफ़्तरा अलल्लाहि कज़िबा
ये हमारी जाति के लोग हैं। इन्होंने अल्लाह के सिवा अन्य पूज्य बना लिए हैं। ये उन (के पूज्य होने) पर कोई स्पष्ट प्रमाण क्यों नहीं लाते? फिर उससे बड़ा अत्याचारी कौन होगा, जो अल्लाह पर झूठ गढ़े?
-
وَإِذِ اعْتَزَلْتُمُوهُمْ وَمَا يَعْبُدُونَ إِلَّا اللَّهَ فَأْوُوا إِلَى الْكَهْفِ يَنشُرْ لَكُمْ رَبُّكُم مِّن رَّحْمَتِهِ وَيُهَيِّئْ لَكُم مِّنْ أَمْرِكُم مِّرْفَقًا ١٦
व इज़िअ्तज़ल्तुमूहुम व मा यअ्बुदूना इल्लल्लाहा फ़अ्वू इलल कह्फ़ि यन्शुर लकुम रब्बुकुम मिर्रह्मतिही व युहय्यिअ् लकुम मिन अम्रिकुम मिर्फ़क़ा
और जब तुमने उनसे तथा अल्लाह के अतिरिक्त उनके पूज्यों से किनारा कर लिया, तो अब गुफा में शरण लो। तुम्हारा पालनहार तुम्हारे लिए अपनी कुछ दया खोल देगा, तथा तुम्हारे लिए तुम्हारे काम में कोई आसानी पैदा कर देगा।
-
وَتَرَى الشَّمْسَ إِذَا طَلَعَت تَّزَاوَرُ عَن كَهْفِهِمْ ذَاتَ الْيَمِينِ وَإِذَا غَرَبَت تَّقْرِضُهُمْ ذَاتَ الشِّمَالِ وَهُمْ فِي فَجْوَةٍ مِّنْهُ ۚ
व तरश्शम्सा इज़ा तलअत तज़ावरु अन कह्फ़िहिम ज़ातल यमीनि व इज़ा ग़रबत तक़्रिज़ुहुम ज़ातश्शिमालि व हुम फ़ी फ़ज्वतिम्मिन्ह
और तुम सूर्य को देखोगे, जब वह निकलता है, तो उनकी गुफा से दायीं ओर झुक (हट) जाता है और जब डूबता है, तो उनसे बायीं ओर कतरा जाता है और वे उस (गुफा) के एक विस्तृत स्थान में हैं।
-
ذَٰلِكَ مِنْ آيَاتِ اللَّهِ ۗ مَن يَهْدِ اللَّهُ فَهُوَ الْمُهْتَدِ ۖ
ज़ालिका मिन आयातिल्लाहि मन यह्दिल्लाहु फ़हुवल मुह्तद
यह अल्लाह की निशानियों में से है। और जिसे अल्लाह मार्ग दिखा दे, वही मार्ग पाने वाला है
-
وَمَن يُضْلِلْ فَلَن تَجِدَ لَهُ وَلِيًّا مُّرْشِدًا ١٧
व मन युज़्लिल फ़लन तजिदा लहू वलिय्यम्मुर्शिदा
और जिसे राह से हटा दे, तो तुम उसके लिए हरगिज़ कोई मार्ग दर्शाने वाला सहायक नहीं पाओगे।
-
وَتَحْسَبُهُمْ أَيْقَاظًا وَهُمْ رُقُودٌ ۚ وَنُقَلِّبُهُمْ ذَاتَ الْيَمِينِ وَذَاتَ الشِّمَالِ ۖ
व तह्सबुहुम ऐक़ाज़न व हुम रुक़ूदुन व नुक़ल्लिबुहुम ज़ातल यमीनि व ज़ातश्शिमाल
और तुम उन्हें समझते कि जाग रहे हैं, जबकि वे सोए हुए थे। और हम उन्हें दायें तथा बायें फेरते रहे।
-
وَكَلْبُهُم بَاسِطٌ ذِرَاعَيْهِ بِالْوَصِيدِ ۚ لَوِ اطَّلَعْتَ عَلَيْهِمْ لَوَلَّيْتَ مِنْهُمْ فِرَارًا وَلَمُلِئْتَ مِنْهُمْ رُعْبًا ١٨
व कल्बुहुम बासितुन ज़िराऐहि बिल वसीदि लवित्तलअ्ता अलैहिम लवल्लैता मिन्हुम फ़िरारन व लमुलिअ्ता मिन्हुम रुअ्बा
और उनका कुत्ता गुफा की चौखट पर अपनी दोनों बाहें फैलाए हुए था। यदि तुम झाँककर देख लेते, तो पीठ फेरकर भाग जाते और उनसे भयभीत हो जाते।
-
وَكَذَٰلِكَ بَعَثْنَاهُمْ لِيَتَسَاءَلُوا بَيْنَهُمْ ۚ قَالَ قَائِلٌ مِّنْهُمْ كَمْ لَبِثْتُمْ ۖ
व कज़ालिका बअस्नाहुम लियतसाअलू बैनहुम क़ाला क़ाइलुम्मिन्हुम कम लबिस्तुम
और इसी प्रकार, हमने उन्हें जगा दिया, ताकि वे आपस में एक-दूसरे से पूछें। उनमें से एक कहने वाले ने कहा : तुम कितना समय ठहरे?
-
قَالُوا لَبِثْنَا يَوْمًا أَوْ بَعْضَ يَوْمٍ ۚ
क़ालू लबिस्ना यौमन औ बअ्ज़ा यौम
उन्होंने कहा : हम एक दिन या दिन का कुछ हिस्सा ठहरे।
-
قَالُوا رَبُّكُمْ أَعْلَمُ بِمَا لَبِثْتُمْ فَابْعَثُوا أَحَدَكُم بِوَرِقِكُمْ هَٰذِهِ إِلَى الْمَدِينَةِ فَلْيَنظُرْ أَيُّهَا أَزْكَىٰ طَعَامًا فَلْيَأْتِكُم بِرِزْقٍ مِّنْهُ وَلْيَتَلَطَّفْ وَلَا يُشْعِرَنَّ بِكُمْ أَحَدًا ١٩
क़ालू रब्बुकुम अअ्लमु बिमा लबिस्तुम फ़ब्असू अहदकुम बिवरिक़िकुम हाज़िही इलल मदीनति फ़ल्यन्ज़ुर अय्युहा अज़्का तआमन फ़ल्यअ्तिकुम बिरिज़्क़िम्मिन्हु वल्यतलत्तफ़ व ला युश्इरन्ना बिकुम अहदा
(फिर) उन्होंने कहा : तुम्हारा पालनहार अधिक जानता है कि तुम कितना (समय) ठहरे। (अब) अपने में से किसी को अपना यह चाँदी का सिक्का देकर नगर की ओर भेजो। फिर वह देखे कि किसके पास अधिक स्वच्छ (पवित्र) भोजन है, तो वह उसमें से तुम्हारे लिए कुछ खाना ले आए, तथा वह नरमी व सावधानी बरते और तुम्हारे बारे में किसी को बिल्कुल ख़बर न होने दे।
-
إِنَّهُمْ إِن يَظْهَرُوا عَلَيْكُمْ يَرْجُمُوكُمْ أَوْ يُعِيدُوكُمْ فِي مِلَّتِهِمْ وَلَن تُفْلِحُوا إِذًا أَبَدًا ٢٠
इन्नहुम इन यज़्हरू अलैकुम यर्जुमूकुम औ युईदूकुम फ़ी मिल्लतिहिम व लन तुफ़्लिहू इज़न अबदा
क्योंकि यदि वे तुम्हें जान जाएँगे, तो तुम्हें पथराव करके मार डालेंगे या तुम्हें अपने धर्म में लौटा लेंगे और उस समय तुम कभी सफल नहीं हो सकोगे।
-
وَكَذَٰلِكَ أَعْثَرْنَا عَلَيْهِمْ لِيَعْلَمُوا أَنَّ وَعْدَ اللَّهِ حَقٌّ وَأَنَّ السَّاعَةَ لَا رَيْبَ فِيهَا إِذْ يَتَنَازَعُونَ بَيْنَهُمْ أَمْرَهُمْ ۖ
व कज़ालिका अअ्सर्ना अलैहिम लियअ्लमू अन्ना वअ्दल्लाहि हक़्क़ुन व अन्नस्साअता ला रैबा फ़ीहा इज़ यतनाज़ऊना बैनहुम अम्रहुम
और इसी प्रकार, हमने (लोगों को) उनसे अवगत करा दिया, ताकि वे जान लें कि अल्लाह का वादा सत्य है, और क़ियामत (के आने) में कोई संदेह नहीं। (याद करो) जब वे (उनके विषय में) आपस में विवाद करने लगे।
-
فَقَالُوا ابْنُوا عَلَيْهِم بُنْيَانًا ۖ رَّبُّهُمْ أَعْلَمُ بِهِمْ ۚ
फ़क़ालुब्नू अलैहिम बुन्यानर्रब्बुहुम अअ्लमु बिहिम
कुछ लोगों ने कहा : उनपर कोई भवन निर्माण करा दो, उनका पालनहार उनके बारे में अधिक जानता है।
-
قَالَ الَّذِينَ غَلَبُوا عَلَىٰ أَمْرِهِمْ لَنَتَّخِذَنَّ عَلَيْهِم مَّسْجِدًا ٢١
क़ालल्लज़ीना ग़लबू अला अम्रिहिम लनत्तख़िज़न्ना अलैहिम मस्जिदा
जो लोग उनके मामले में प्रभावी रहे, उन्होंने कहा : हम तो उन (की गुफा के स्थान) पर अवश्य एक मस्जिद बनाएँगे।
-
سَيَقُولُونَ ثَلَاثَةٌ رَّابِعُهُمْ كَلْبُهُمْ وَيَقُولُونَ خَمْسَةٌ سَادِسُهُمْ كَلْبُهُمْ رَجْمًا بِالْغَيْبِ ۖ وَيَقُولُونَ سَبْعَةٌ وَثَامِنُهُمْ كَلْبُهُمْ ۚ
सयक़ूलूना सलासतुर्राबिउहुम कल्बुहुम व यक़ूलूना ख़म्सतुन सादिसुहुम कल्बुहुम रज्मन बिल ग़ैबि व यक़ूलूना सब्अतुन व सामिनुहुम कल्बुहुम
अब कुछ लोग कहेंगे : वे तीन हैं, उनका चौथा उनका कुत्ता है। और कुछ कहेंगे : वे पाँच हैं, उनका छठा उनका कुत्ता है। ये लोग अँधेरे में तीर चलाते हैं। और (कुछ लोग) कहेंगे : वे सात हैं, उनका आठवाँ उनका कुत्ता है।
-
قُل رَّبِّي أَعْلَمُ بِعِدَّتِهِم مَّا يَعْلَمُهُمْ إِلَّا قَلِيلٌ ۗ
क़ुर्रब्बी अअ्लमु बिइद्दतिहिम मा यअ्लमुहुम इल्ला क़लील
(ऐ नबी!) आप कह दें : मेरा पालनहार ही उनकी संख्या को भली-भाँति जानता है। उन्हें बहुत थोड़े लोगों के सिवा कोई नहीं जानता।
-
فَلَا تُمَارِ فِيهِمْ إِلَّا مِرَاءً ظَاهِرًا وَلَا تَسْتَفْتِ فِيهِم مِّنْهُمْ أَحَدًا ٢٢
फ़ला तुमारि फ़ीहिम इल्ला मिराअन ज़ाहिरन व ला तस्तफ़्ति फ़ीहिम मिन्हुम अहदा
अतः आप उनके संबंध में बहस न करें, सिवाय सरसरी बहस के, और आप उनके विषय में इनमें से किसी से भी न पूछें।
-
وَلَا تَقُولَنَّ لِشَيْءٍ إِنِّي فَاعِلٌ ذَٰلِكَ غَدًا ٢٣
व ला तक़ूलन्ना लिशैइन इन्नी फ़ाइलुन ज़ालिका ग़दा
और किसी चीज़ के बारे में हरगिज़ न कहें : निःसंदेह मैं इसे कल करने वाला हूँ।
-
إِلَّا أَن يَشَاءَ اللَّهُ ۚ وَاذْكُر رَّبَّكَ إِذَا نَسِيتَ وَقُلْ عَسَىٰ أَن يَهْدِيَنِ رَبِّي لِأَقْرَبَ مِنْ هَٰذَا رَشَدًا ٢٤
इल्ला अन यशाअल्लाहु वज़्कुर रब्बका इज़ा नसीता व क़ुल असा अन यह्दियनि रब्बी लिअक़्रबा मिन हाज़ा रशदा
परंतु यह कि अल्लाह चाहे। तथा जब भूल जाएँ तो अपने पालनहार को याद करें और कहें : आशा है कि मेरा पालनहार मुझे हिदायत (भलाई) का इससे निकटतर मार्ग दिखा दे।
-
وَلَبِثُوا فِي كَهْفِهِمْ ثَلَاثَ مِائَةٍ سِنِينَ وَازْدَادُوا تِسْعًا ٢٥
व लबिसू फ़ी कह्फ़िहिम सलासा मिअतिन सिनीना वज़्दादू तिस्आ
और वे अपनी गुफा में तीन सौ वर्ष रहे और नौ वर्ष और अधिक रहे।
-
قُلِ اللَّهُ أَعْلَمُ بِمَا لَبِثُوا ۖ لَهُ غَيْبُ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ ۖ
क़ुलिल्लाहु अअ्लमु बिमा लबिसू लहू ग़ैबुस्समावाति वल अर्ज़
आप कह दें : अल्लाह ही उनके ठहरे रहने की अवधि को बेहतर जानता है। आकाशों तथा धरती की छिपी हुई बातें उसी के ज्ञान में हैं।
-
أَبْصِرْ بِهِ وَأَسْمِعْ ۚ مَا لَهُم مِّن دُونِهِ مِن وَلِيٍّ وَلَا يُشْرِكُ فِي حُكْمِهِ أَحَدًا ٢٦
अब्सिर बिही व अस्मिअ् मा लहुम मिन दूनिही मिन वलिय्यिन व ला युश्रिकु फ़ी हुक्मिही अहदा
वह क्या ही खूब देखने वाला और क्या ही खूब सुनने वाला है। न उसके सिवा उनका कोई सहायक है और न वह अपने शासन में किसी को साझी बनाता है।
-
وَاتْلُ مَا أُوحِيَ إِلَيْكَ مِن كِتَابِ رَبِّكَ ۖ لَا مُبَدِّلَ لِكَلِمَاتِهِ وَلَن تَجِدَ مِن دُونِهِ مُلْتَحَدًا ٢٧
वत्लु मा ऊहिया इलैका मिन किताबि रब्बिका ला मुबद्दिला लिकलिमातिही व लन तजिदा मिन दूनिही मुल्तहदा
और आपके पालनहार की किताब में से आपकी ओर जो वह़्य की गई है, उसे पढ़ते रहें। उसकी बातों को कोई बदलने वाला नहीं है। और आप उसके सिवा कोई शरण लेने की जगह हरगिज़ नहीं पाएँगे।
-
وَاصْبِرْ نَفْسَكَ مَعَ الَّذِينَ يَدْعُونَ رَبَّهُم بِالْغَدَاةِ وَالْعَشِيِّ يُرِيدُونَ وَجْهَهُ ۖ
वस्बिर नफ़्सका मअल्लज़ीना यद्ऊना रब्बहुम बिल ग़दाति वल अशिय्यि युरीदूना वज्हह
और अपने आपको उन लोगों के साथ रोके रखें, जो सुबह-शाम अपने पालनहार को पुकारते हैं। वे उसका चेहरा चाहते हैं।
-
وَلَا تَعْدُ عَيْنَاكَ عَنْهُمْ تُرِيدُ زِينَةَ الْحَيَاةِ الدُّنْيَا ۖ
व ला तअ्दु ऐनाका अन्हुम तुरीदु ज़ीनतल हयातिद्दुन्या
और सांसारिक जीवन की शोभा की चाह में अपनी आँखों को उनसे न फेरें।
-
وَلَا تُطِعْ مَنْ أَغْفَلْنَا قَلْبَهُ عَن ذِكْرِنَا وَاتَّبَعَ هَوَاهُ وَكَانَ أَمْرُهُ فُرُطًا ٢٨
व ला तुतिअ् मन अग़्फ़ल्ना क़ल्बहू अन ज़िक्रिना वत्तबअ हवाहु व काना अम्रुहू फ़ुरुता
और उसकी बात न मानें, जिसके दिल को हमने अपनी याद से ग़ाफ़िल कर दिया है, और वह अपनी इच्छा के पीछे लगा हुआ है, और उसका मामला हद से बढ़ा हुआ है।
-
وَقُلِ الْحَقُّ مِن رَّبِّكُمْ ۖ فَمَن شَاءَ فَلْيُؤْمِن وَمَن شَاءَ فَلْيَكْفُرْ ۚ
व क़ुलिल हक़्क़ु मिर्रब्बिकुम फ़मन शाअ फ़ल्युअ्मिन व मन शाअ फ़ल्यक्फ़ुर
आप कह दें : यह सत्य तुम्हारे पालनहार की ओर से है। अब जो चाहे, ईमान लाए और जो चाहे कुफ़्र करे।
-
إِنَّا أَعْتَدْنَا لِلظَّالِمِينَ نَارًا أَحَاطَ بِهِمْ سُرَادِقُهَا ۚ
इन्ना अअ्तद्ना लिज़्ज़ालिमीना नारन अहाता बिहिम सुरादिक़ुहा
निःसंदेह हमने अत्याचारियों के लिए ऐसी आग तैयार कर रखी है, जिसकी दीवारें उन्हें घेर लेंगी।
-
وَإِن يَسْتَغِيثُوا يُغَاثُوا بِمَاءٍ كَالْمُهْلِ يَشْوِي الْوُجُوهَ ۚ بِئْسَ الشَّرَابُ وَسَاءَتْ مُرْتَفَقًا ٢٩
व इन यस्तग़ीसू युग़ासू बिमाइन कल मुह्लि यश्विल वुजूहा बिअ्सश्शराबु व साअत मुर्तफ़क़ा
और यदि वे फ़र्याद करेंगे, तो उन्हें ऐसा जल दिया जाएगा, जो तेल की तलछट जैसा होगा, जो चेहरों को भून डालेगा। वह क्या ही बुरा पेय है और वह क्या ही बुरा विश्राम स्थान है!
-
إِنَّ الَّذِينَ آمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ إِنَّا لَا نُضِيعُ أَجْرَ مَنْ أَحْسَنَ عَمَلًا ٣٠
इन्नल्लज़ीना आमनू व अमिलुस्सालिहाति इन्ना ला नुज़ीउ अज्रा मन अह्सना अमला
निःसंदेह जो लोग ईमान लाए तथा अच्छे कार्य किए। निश्चय हम उसका प्रतिफल व्यर्थ नहीं करते, जिसने अच्छे कार्य किए।
-
أُولَٰئِكَ لَهُمْ جَنَّاتُ عَدْنٍ تَجْرِي مِن تَحْتِهِمُ الْأَنْهَارُ يُحَلَّوْنَ فِيهَا مِنْ أَسَاوِرَ مِن ذَهَبٍ وَيَلْبَسُونَ ثِيَابًا خُضْرًا مِّن سُندُسٍ وَإِسْتَبْرَقٍ مُّتَّكِئِينَ فِيهَا عَلَى الْأَرَائِكِ ۚ
उलाइका लहुम जन्नातु अद्निन तज्री मिन तह्तिहिमुल अन्हारु युहल्लौना फ़ीहा मिन असाविरा मिन ज़हबिन व यल्बसूना सियाबन ख़ुज़्रम्मिन सुन्दुसिन व इस्तब्रक़िम्मुत्तकिईना फ़ीहा अलल अराइक
यही लोग हैं, जिनके लिए स्थायी बाग़ हैं, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं। वहाँ उन्हें सोने के कंगन पहनाए जाएँगे। तथा वे महीन और गाढ़े रेशम के हरे वस्त्र पहनेंगे। वहाँ तख़्तों पर तकिया लगाए हुए होंगे।
-
نِعْمَ الثَّوَابُ وَحَسُنَتْ مُرْتَفَقًا ٣١
निअ्मस्सवाबु व हसुनत मुर्तफ़क़ा
यह क्या ही अच्छा बदला है और क्या ही अच्छा विश्राम स्थान है।
-
وَاضْرِبْ لَهُم مَّثَلًا رَّجُلَيْنِ جَعَلْنَا لِأَحَدِهِمَا جَنَّتَيْنِ مِنْ أَعْنَابٍ وَحَفَفْنَاهُمَا بِنَخْلٍ وَجَعَلْنَا بَيْنَهُمَا زَرْعًا ٣٢
वज़्रिब लहुम मसलर्रजुलैनि जअल्ना लिअहदिहिमा जन्नतैनि मिन अअ्नाबिन व हफ़फ़्नाहुमा बिनख़्लिन व जअल्ना बैनहुमा ज़र्आ
और (ऐ नबी!) आप उन्हें दो व्यक्तियों का एक उदाहरण दें; जिनमें से एक को हमने अंगूरों के दो बाग़ दिए और हमने दोनों को खजूरों के पेड़ों से घेर दिया और दोनों के बीच कुछ खेती रखी।
-
كِلْتَا الْجَنَّتَيْنِ آتَتْ أُكُلَهَا وَلَمْ تَظْلِم مِّنْهُ شَيْئًا ۚ وَفَجَّرْنَا خِلَالَهُمَا نَهَرًا ٣٣
किल्तल जन्नतैनि आतत उकुलहा व लम तज़्लिम मिन्हु शैअन व फ़ज्जर्ना ख़िलालहुमा नहरा
दोनों बाग़ों ने अपने पूरे फल दिए और उसमें से कुछ कमी नहीं की। और हमने दोनों के बीच एक नहर जारी कर दी।
-
وَكَانَ لَهُ ثَمَرٌ فَقَالَ لِصَاحِبِهِ وَهُوَ يُحَاوِرُهُ أَنَا أَكْثَرُ مِنكَ مَالًا وَأَعَزُّ نَفَرًا ٣٤
व काना लहू समरुन फ़क़ाला लिसाहिबिही व हुवा युहाविरुहू अना अक्सरु मिन्का मालन व अअज़्ज़ु नफ़रा
और उसके पास बहुत-सा फल था। तो उसने अपने साथी से, जबकि वह उससे बात कर रहा था, कहा : मैं तुझसे धन-दौलत में अधिक हूँ तथा जत्थे में भी बढ़कर हूँ।
-
وَدَخَلَ جَنَّتَهُ وَهُوَ ظَالِمٌ لِّنَفْسِهِ قَالَ مَا أَظُنُّ أَن تَبِيدَ هَٰذِهِ أَبَدًا ٣٥
व दख़ला जन्नतहू व हुवा ज़ालिमुल्लिनफ़्सिही क़ाला मा अज़ुन्नु अन तबीदा हाज़िही अबदा
और उसने अपने बाग़ में (इस हाल में) प्रवेश किया कि वह अपने आप पर अत्याचार करने वाला था। उसने कहा : मैं नहीं समझता कि इसका कभी विनाश होगा।
-
وَمَا أَظُنُّ السَّاعَةَ قَائِمَةً وَلَئِن رُّدِدتُّ إِلَىٰ رَبِّي لَأَجِدَنَّ خَيْرًا مِّنْهَا مُنقَلَبًا ٣٦
व मा अज़ुन्नुस्साअता क़ाइमतन व लइर्रुदित्तु इला रब्बी लअजिदन्ना ख़ैरम्मिन्हा मुन्क़लबा
और न मैं यह समझता हूँ कि क़ियामत आने वाली है। और वाक़ई यदि मुझे अपने पालनहार की ओर लौटाया गया, तो निश्चय ही मैं ज़रूर इससे उत्तम लौटने का स्थान पाऊँगा।
-
قَالَ لَهُ صَاحِبُهُ وَهُوَ يُحَاوِرُهُ أَكَفَرْتَ بِالَّذِي خَلَقَكَ مِن تُرَابٍ ثُمَّ مِن نُّطْفَةٍ ثُمَّ سَوَّاكَ رَجُلًا ٣٧
क़ाला लहू साहिबुहू व हुवा युहाविरुहू अकफ़र्ता बिल्लज़ी ख़लक़का मिन तुराबिन सुम्मा मिन नुत्फ़तिन सुम्मा सव्वाका रजुला
उसके साथी ने, जबकि वह उससे बातें कर रहा था, उससे कहा : क्या तूने उसके साथ कुफ़्र किया, जिसने तुझे तुच्छ मिट्टी से पैदा किया, फिर वीर्य से, फिर तुझे ठीक-ठाक एक पुरुष बना दिया?
-
لَّٰكِنَّا هُوَ اللَّهُ رَبِّي وَلَا أُشْرِكُ بِرَبِّي أَحَدًا ٣٨
लाकिन्ना हुवल्लाहु रब्बी व ला उश्रिकु बिरब्बी अहदा
लेकिन मैं, तो वह अल्लाह ही मेरा पालनहार है और मैं अपने पालनहार के साथ किसी को साझी नहीं बनाता।
-
وَلَوْلَا إِذْ دَخَلْتَ جَنَّتَكَ قُلْتَ مَا شَاءَ اللَّهُ لَا قُوَّةَ إِلَّا بِاللَّهِ ۚ إِن تَرَنِ أَنَا أَقَلَّ مِنكَ مَالًا وَوَلَدًا ٣٩
व लौला इज़ दख़ल्ता जन्नतका क़ुल्ता मा शाअल्लाहु ला क़ुव्वता इल्ला बिल्लाहि इन तरनि अना अक़ल्ला मिन्का मालन व वलदा
और जब तूने अपने बाग़ में प्रवेश किया, तो क्यों नहीं कहा : ''जो अल्लाह ने चाहा, अल्लाह की मदद के बिना कोई शक्ति नहीं'', यदि तू मुझे देखता है कि मैं धन तथा संतान में तुझसे कमतर हूँ।
-
فَعَسَىٰ رَبِّي أَن يُؤْتِيَنِ خَيْرًا مِّن جَنَّتِكَ وَيُرْسِلَ عَلَيْهَا حُسْبَانًا مِّنَ السَّمَاءِ فَتُصْبِحَ صَعِيدًا زَلَقًا ٤٠
फ़असा रब्बी अन युअ्तियनि ख़ैरम्मिन जन्नतिका व युर्सिला अलैहा हुस्बानम्मिनस्समाइ फ़तुस्बिहा सईदन ज़लक़ा
तो आशा है कि मेरा पालनहार मुझे तेरे बाग़ से अच्छा प्रदान कर दे, और इस (बाग़) पर आकाश से कोई आपदा भेज दे, तो यह (चटियल) चिकनी भूमि बन जाए।
-
أَوْ يُصْبِحَ مَاؤُهَا غَوْرًا فَلَن تَسْتَطِيعَ لَهُ طَلَبًا ٤١
औ युस्बिहा माउहा ग़ौरन फ़लन तस्ततीअ लहू तलबा
या उसका पानी गहरा हो जाए, फिर तू उसे कभी तलाश न कर सकेगा।
-
وَأُحِيطَ بِثَمَرِهِ فَأَصْبَحَ يُقَلِّبُ كَفَّيْهِ عَلَىٰ مَا أَنفَقَ فِيهَا وَهِيَ خَاوِيَةٌ عَلَىٰ عُرُوشِهَا وَيَقُولُ يَا لَيْتَنِي لَمْ أُشْرِكْ بِرَبِّي أَحَدًا ٤٢
व उहीता बिसमरिही फ़अस्बहा युक़ल्लिबु कफ़्फ़ैहि अला मा अन्फ़क़ा फ़ीहा व हिया ख़ावियतुन अला उरूशिहा व यक़ूलु या लैतनी लम उश्रिक बिरब्बी अहदा
(अंततः) उसका सारा फल मारा गया। फिर वह अपने दोनों हाथ मलता रह गया, उस (धन) पर जो उसमें खर्च किया था। जबकि वह (बाग़) अपने छप्परों सहित गिरा हुआ था और वह कहता था : काश मैं अपने पालनहार के साथ किसी को साझी न बनाता।
-
وَلَمْ تَكُن لَّهُ فِئَةٌ يَنصُرُونَهُ مِن دُونِ اللَّهِ وَمَا كَانَ مُنتَصِرًا ٤٣
व लम तकुल्लहू फ़िअतुन यन्सुरूनहू मिन दूनिल्लाहि व मा काना मुन्तसिरा
और नहीं था उसके पास कोई जत्था, जो अल्लाह के मुक़ाबले में उसकी मदद करता और न वह अपनी सहायता आप कर सका।
-
هُنَالِكَ الْوَلَايَةُ لِلَّهِ الْحَقِّ ۚ هُوَ خَيْرٌ ثَوَابًا وَخَيْرٌ عُقْبًا ٤٤
हुनालिकल वलायतु लिल्लाहिल हक़्क़ि हुवा ख़ैरुन सवाबन व ख़ैरुन उक़्बा
वहाँ सहायता करना केवल परम सत्य अल्लाह के अधिकार में है। वह प्रतिफल प्रदान करने में सबसे बेहतर तथा परिणाम कि दृष्टि से सबसे अच्छा है।
-
وَاضْرِبْ لَهُم مَّثَلَ الْحَيَاةِ الدُّنْيَا كَمَاءٍ أَنزَلْنَاهُ مِنَ السَّمَاءِ فَاخْتَلَطَ بِهِ نَبَاتُ الْأَرْضِ فَأَصْبَحَ هَشِيمًا تَذْرُوهُ الرِّيَاحُ ۗ
वज़्रिब लहुम मसलल हयातिद्दुन्या कमाइन अन्ज़ल्नाहु मिनस्समाइ फ़ख़्तलता बिही नबातुल अर्ज़ि फ़अस्बहा हशीमन तज़्रूहुर्रियाह
और (ऐ नबी!) आप उन्हें सांसारिक जीवन का उदाहरण दें, वह उस पानी के समान है, जिसे हमने आकाश से बरसाया, तो पृथ्वी की वनस्पति (घनी होकर) उसके साथ मिल गई। फिर वह चूरा-चूरा हो गई, जिसे हवाएँ उड़ाए फिरती हैं।
-
وَكَانَ اللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَيْءٍ مُّقْتَدِرًا ٤٥
व कानल्लाहु अला कुल्लि शैइम्मुक़्तदिरा
और अल्लाह प्रत्येक चीज़ का सामर्थ्य रखने वाला है।
-
الْمَالُ وَالْبَنُونَ زِينَةُ الْحَيَاةِ الدُّنْيَا ۖ وَالْبَاقِيَاتُ الصَّالِحَاتُ خَيْرٌ عِندَ رَبِّكَ ثَوَابًا وَخَيْرٌ أَمَلًا ٤٦
अल मालु वल बनूना ज़ीनतुल हयातिद्दुन्या वल बाक़ियातुस्सालिहातु ख़ैरुन इन्दा रब्बिका सवाबन व ख़ैरुन अमला
धन और पुत्र सांसारिक जीवन की शोभा हैं। और बाकी रहने वाली नेकियाँ तेरे पालनहार के यहाँ सवाब में बहुत उत्तम और आशा की दृष्टि से भी बहुत बेहतर हैं।
-
وَيَوْمَ نُسَيِّرُ الْجِبَالَ وَتَرَى الْأَرْضَ بَارِزَةً وَحَشَرْنَاهُمْ فَلَمْ نُغَادِرْ مِنْهُمْ أَحَدًا ٤٧
व यौमा नुसय्यिरुल जिबाला व तरल अर्ज़ा बारिज़तन व हशर्नाहुम फ़लम नुग़ादिर मिन्हुम अहदा
तथा जिस दिन हम पर्वतों को चलाएँगे, और तुम धरती को साफ़ मैदान देखोगे, और हम उन्हें एकत्रित करेंगे, तो उनमें से किसी को नहीं छोड़ेंगे।
-
وَعُرِضُوا عَلَىٰ رَبِّكَ صَفًّا لَّقَدْ جِئْتُمُونَا كَمَا خَلَقْنَاكُمْ أَوَّلَ مَرَّةٍ ۚ بَلْ زَعَمْتُمْ أَلَّن نَّجْعَلَ لَكُم مَّوْعِدًا ٤٨
व उरिज़ू अला रब्बिका सफ़्फ़ल्लक़द जिअ्तुमूना कमा ख़लक़्नाकुम अव्वला मर्रतिन बल ज़अम्तुम अल्लन नज्अला लकुम मौइदा
और वे आपके पालनहार के समक्ष पंक्तिबद्ध प्रस्तुत किए जाएँगे। (और कहा जाएगा :) निश्चय ही तुम हमारे पास उसी तरह आए हो, जैसे हमने तुम्हें पहली बार पैदा किया था। बल्कि तुम समझते थे कि हम तुम्हारे लिए वादे का कोई समय निर्धारित नहीं करेंगे।
-
وَوُضِعَ الْكِتَابُ فَتَرَى الْمُجْرِمِينَ مُشْفِقِينَ مِمَّا فِيهِ وَيَقُولُونَ يَا وَيْلَتَنَا مَالِ هَٰذَا الْكِتَابِ لَا يُغَادِرُ صَغِيرَةً وَلَا كَبِيرَةً إِلَّا أَحْصَاهَا ۚ
व वुज़िअल किताबु फ़तरल मुज्रिमीना मुश्फ़िक़ीना मिम्मा फ़ीहि व यक़ूलूना या वैलतना मालि हाज़ल किताबि ला युग़ादिरु सग़ीरतन व ला कबीरतन इल्ला अह्साहा
और किताब सामने रख दी जाएगी, तो आप अपराधियों को देखेंगे कि जो कुछ उसमें होगा, उससे डरने वाले होंगे और कहेंगे : हाय हमारा विनाश! यह कैसी किताब है, जो न कोई छोटी बात छोड़ती है न बड़ी, परंतु उसने उसे संरक्षित कर रखा है।
-
وَوَجَدُوا مَا عَمِلُوا حَاضِرًا ۗ وَلَا يَظْلِمُ رَبُّكَ أَحَدًا ٤٩
व वजदू मा अमिलू हाज़िरन व ला यज़्लिमु रब्बुका अहदा
तथा उन्होंने जो कर्म किए थे, सब अंकित पाएँगे। और आपका पालनहार किसी पर अत्याचार नहीं करेगा।
-
وَإِذْ قُلْنَا لِلْمَلَائِكَةِ اسْجُدُوا لِآدَمَ فَسَجَدُوا إِلَّا إِبْلِيسَ كَانَ مِنَ الْجِنِّ فَفَسَقَ عَنْ أَمْرِ رَبِّهِ ۗ
व इज़ क़ुल्ना लिल मलाइकतिस्जुदू लिआदमा फ़सजदू इल्ला इब्लीसा काना मिनल जिन्नि फ़फ़सक़ा अन अम्रि रब्बिह
तथा (याद करो) जब हमने फ़रिश्तों से कहा : आदम को सजदा करो। तो इबलीस के सिवा सबने सजदा किया। वह जिन्नों में से था। अतः उसने अपने पालनहार के आदेश का उल्लंघन किया।
-
أَفَتَتَّخِذُونَهُ وَذُرِّيَّتَهُ أَوْلِيَاءَ مِن دُونِي وَهُمْ لَكُمْ عَدُوٌّ ۚ بِئْسَ لِلظَّالِمِينَ بَدَلًا ٥٠
अफ़तत्तख़िज़ूनहू व ज़ुर्रिय्यतहू औलियाअ मिन दूनी व हुम लकुम अदुव्वुन बिअ्सा लिज़्ज़ालिमीना बदला
क्या फिर (भी) तुम उसे और उसकी संतान को मुझे छोड़कर मित्र बनाते हो, जबकि वे तुम्हारे शत्रु हैं? वह (शैतान) अत्याचारियों के लिए क्या ही बुरा बदल (विकल्प) है।
-
مَّا أَشْهَدتُّهُمْ خَلْقَ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ وَلَا خَلْقَ أَنفُسِهِمْ وَمَا كُنتُ مُتَّخِذَ الْمُضِلِّينَ عَضُدًا ٥١
मा अश्हत्तुहुम ख़ल्क़स्समावाति वल अर्ज़ि व ला ख़ल्क़ा अन्फ़ुसिहिम व मा कुन्तु मुत्तख़िज़ल मुज़िल्लीना अज़ुदा
मैंने उन्हें न आकाशों तथा धरती के पैदा करने में उपस्थित किया और न स्वयं उनके पैदा करने में, और न ही मैं पथभ्रष्ट करने वालों को सहायक बनाने वाला था।
-
وَيَوْمَ يَقُولُ نَادُوا شُرَكَائِيَ الَّذِينَ زَعَمْتُمْ فَدَعَوْهُمْ فَلَمْ يَسْتَجِيبُوا لَهُمْ وَجَعَلْنَا بَيْنَهُم مَّوْبِقًا ٥٢
व यौमा यक़ूलु नादू शुरकाइयल्लज़ीना ज़अम्तुम फ़दऔहुम फ़लम यस्तजीबू लहुम व जअल्ना बैनहुम मौबिक़ा
और जिस दिन वह (अल्लाह) कहेगा : मेरे उन साझियों को पुकारो, जिनका तुम दावा करते थे। तो ये उन्हें पुकारेंगे, पर वे इन्हें कोई उत्तर नहीं देंगे। और हम उनके बीच एक विनाश का स्थान बना देंगे।
-
وَرَأَى الْمُجْرِمُونَ النَّارَ فَظَنُّوا أَنَّهُم مُّوَاقِعُوهَا وَلَمْ يَجِدُوا عَنْهَا مَصْرِفًا ٥٣
व रअल मुज्रिमूनन्नारा फ़ज़न्नू अन्नहुम मुवाक़िऊहा व लम यजिदू अन्हा मस्रिफ़ा
और अपराधी लोग जहन्नम को देखेंगे, तो उन्हें यक़ीन हो जाएगा कि वे उसमें गिरने वाले हैं। और उससे फिरने (बचने) का कोई स्थान नहीं पाएँगे।
-
وَلَقَدْ صَرَّفْنَا فِي هَٰذَا الْقُرْآنِ لِلنَّاسِ مِن كُلِّ مَثَلٍ ۚ وَكَانَ الْإِنسَانُ أَكْثَرَ شَيْءٍ جَدَلًا ٥٤
व लक़द सर्रफ़्ना फ़ी हाज़ल क़ुर्आनि लिन्नासि मिन कुल्लि मसलिन व कानल इन्सानु अक्सरा शैइन जदला
और हमने इस क़ुरआन में लोगों (को समझाने) के लिए हर प्रकार के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। और इनसान सब चीज़ों से अधिक झगड़ालू है।
-
وَمَا مَنَعَ النَّاسَ أَن يُؤْمِنُوا إِذْ جَاءَهُمُ الْهُدَىٰ وَيَسْتَغْفِرُوا رَبَّهُمْ إِلَّا أَن تَأْتِيَهُمْ سُنَّةُ الْأَوَّلِينَ أَوْ يَأْتِيَهُمُ الْعَذَابُ قُبُلًا ٥٥
व मा मनअन्नासा अन युअ्मिनू इज़ जाअहुमुल हुदा व यस्तग़्फ़िरू रब्बहुम इल्ला अन तअ्तियहुम सुन्नतुल अव्वलीना औ यअ्तियहुमुल अज़ाबु क़ुबुला
और जब लोगों के पास मार्गदर्शन आ गया, तो उन्हें ईमान लाने और अपने पालनहार से क्षमा याचना करने से केवल इस बात ने रोका कि उनको भी पहले लोगों जैसा मामला पेश आ जाए या यातना उनके सामने आ खड़ी हो।
-
وَمَا نُرْسِلُ الْمُرْسَلِينَ إِلَّا مُبَشِّرِينَ وَمُنذِرِينَ ۚ وَيُجَادِلُ الَّذِينَ كَفَرُوا بِالْبَاطِلِ لِيُدْحِضُوا بِهِ الْحَقَّ ۖ وَاتَّخَذُوا آيَاتِي وَمَا أُنذِرُوا هُزُوًا ٥٦
व मा नुर्सिलुल मुर्सलीना इल्ला मुबश्शिरीना व मुन्ज़िरीना व युजादिलुल्लज़ीना कफ़रू बिल बातिलि लियुद्हिज़ू बिहिल हक़्क़ा वत्तख़ज़ू आयाती व मा उन्ज़िरू हुज़ुवा
तथा हम रसूलों को केवल शुभ सूचना देने वाले और डराने वाले बनाकर भेजते हैं। और जो काफ़िर हैं, वे असत्य के सहारे झगड़ा करते हैं, ताकि उसके द्वारा सत्य को विचलित कर दें। और उन्होंने हमारी आयतों को तथा उन चीज़ों को जिनसे उन्हें डराया गया, मज़ाक बना लिया।
-
وَمَنْ أَظْلَمُ مِمَّن ذُكِّرَ بِآيَاتِ رَبِّهِ فَأَعْرَضَ عَنْهَا وَنَسِيَ مَا قَدَّمَتْ يَدَاهُ ۚ
व मन अज़्लमु मिम्मन ज़ुक्किरा बिआयाति रब्बिही फ़अअ्रज़ा अन्हा व नसिया मा क़द्दमत यदाह
और उससे बड़ा अत्याचारी कौन है, जिसे उसके पालनहार की आयतें सुनाकर समझाया जाए, तो वह उनसे मुँह मोड़ ले और जो कुछ उसके दोनों हाथों ने आगे भेजा हो, उसे भूल जाए?
-
إِنَّا جَعَلْنَا عَلَىٰ قُلُوبِهِمْ أَكِنَّةً أَن يَفْقَهُوهُ وَفِي آذَانِهِمْ وَقْرًا ۖ
इन्ना जअल्ना अला क़ुलूबिहिम अकिन्नतन अन यफ़्क़हूहु व फ़ी आज़ानिहिम वक़्रा
निःसंदेह हमने उनके दिलों पर पर्दे डाल दिए हैं कि उसे समझ न पाएँ और उनके कानों में बोझ डाल दिया है।
-
وَإِن تَدْعُهُمْ إِلَى الْهُدَىٰ فَلَن يَهْتَدُوا إِذًا أَبَدًا ٥٧
व इन तद्उहुम इलल हुदा फ़लन यह्तदू इज़न अबदा
और यदि आप उन्हें सीधी राह की ओर बुलाएँ, तब (भी) वे कभी सीधी राह पर नहीं आएँगे।
-
وَرَبُّكَ الْغَفُورُ ذُو الرَّحْمَةِ ۖ لَوْ يُؤَاخِذُهُم بِمَا كَسَبُوا لَعَجَّلَ لَهُمُ الْعَذَابَ ۚ بَل لَّهُم مَّوْعِدٌ لَّن يَجِدُوا مِن دُونِهِ مَوْئِلًا ٥٨
व रब्बुकल ग़फ़ूरु ज़ुर्रह्मति लौ युआख़िज़ुहुम बिमा कसबू लअज्जला लहुमुल अज़ाबा बल लहुम मौइदुल्लन यजिदू मिन दूनिही मौइला
और आपका पालनहार अत्यंत क्षमाशील, दयावान् है। यदि वह उन्हें उसकी वजह से पकड़े, जो उन्होंने कमाया है, तो निश्चय उनपर शीघ्र ही यातना भेज दे। बल्कि उनके लिए वादे का एक समय है, जिससे बचने का उन्हें कदापि कोई स्थान नहीं मिलेगा।
-
وَتِلْكَ الْقُرَىٰ أَهْلَكْنَاهُمْ لَمَّا ظَلَمُوا وَجَعَلْنَا لِمَهْلِكِهِم مَّوْعِدًا ٥٩
व तिल्कल क़ुरा अह्लक्नाहुम लम्मा ज़लमू व जअल्ना लिमह्लिकिहिम मौइदा
तथा यही बस्तियाँ हैं, हमने इन (के निवासियों) का विनाश कर दिया, जब उन्होंने अत्याचार किया। और हमने उनके विनाश का एक समय निश्चित कर रखा था।
-
وَإِذْ قَالَ مُوسَىٰ لِفَتَاهُ لَا أَبْرَحُ حَتَّىٰ أَبْلُغَ مَجْمَعَ الْبَحْرَيْنِ أَوْ أَمْضِيَ حُقُبًا ٦٠
व इज़ क़ाला मूसा लिफ़ताहु ला अब्रहु हत्ता अब्लुग़ा मज्मअल बह्रैनि औ अम्ज़िया हुक़ुबा
तथा (याद करो) जब मूसा ने अपने युवक (सेवक) से कहा : मैं बराबर चलता रहूँगा, यहाँ तक कि दो सागरों के संगम पर पहुँच जाऊँ या वर्षों चलता रहूँ।
-
فَلَمَّا بَلَغَا مَجْمَعَ بَيْنِهِمَا نَسِيَا حُوتَهُمَا فَاتَّخَذَ سَبِيلَهُ فِي الْبَحْرِ سَرَبًا ٦١
फ़लम्मा बलग़ा मज्मअ बैनिहिमा नसिया हूतहुमा फ़त्तख़ज़ा सबीलहू फ़िल बह्रि सरबा
फिर जब वे दोनों उन दोनों (सागरों) के मिलने की जगह पर पहुँचे, तो वे दोनों अपनी मछली भूल गए और उसने सागर में अपना रास्ता सुरंग जैसा बना लिया।
-
فَلَمَّا جَاوَزَا قَالَ لِفَتَاهُ آتِنَا غَدَاءَنَا لَقَدْ لَقِينَا مِن سَفَرِنَا هَٰذَا نَصَبًا ٦٢
फ़लम्मा जावज़ा क़ाला लिफ़ताहु आतिना ग़दाअना लक़द लक़ीना मिन सफ़रिना हाज़ा नसबा
फिर जब दोनों आगे बढ़ गए, तो मूसा ने अपने सेवक से कहा कि हमारा खाना लाओ। हम अपनी इस यात्रा से काफ़ी थक गए हैं।
-
قَالَ أَرَأَيْتَ إِذْ أَوَيْنَا إِلَى الصَّخْرَةِ فَإِنِّي نَسِيتُ الْحُوتَ وَمَا أَنسَانِيهُ إِلَّا الشَّيْطَانُ أَنْ أَذْكُرَهُ ۚ
क़ाला अरऐता इज़ अवैना इलस्सख़्रति फ़इन्नी नसीतुल हूता व मा अन्सानीहु इल्लश्शैतानु अन अज़्कुरह
उसने कहा : क्या आपने देखा? जब हम चट्टान के पास ठहरे थे तो निःसंदेह मैं मछली भूल गया, और मुझे शैतान ही ने भुलाया कि मैं (आपसे) उसकी चर्चा करूँ,
-
وَاتَّخَذَ سَبِيلَهُ فِي الْبَحْرِ عَجَبًا ٦٣
वत्तख़ज़ा सबीलहू फ़िल बह्रि अजबा
और उसने अनोखे तरीक़े से सागर में अपनी राह बना ली।
-
قَالَ ذَٰلِكَ مَا كُنَّا نَبْغِ ۚ فَارْتَدَّا عَلَىٰ آثَارِهِمَا قَصَصًا ٦٤
क़ाला ज़ालिका मा कुन्ना नब्ग़ि फ़र्तद्दा अला आसारिहिमा क़ससा
मूसा ने कहा : यही तो है, जो हम तलाश कर रहे थे। फिर वे दोनों अपने क़दमों के निशान देखते हुए वापस लौटे।
-
فَوَجَدَا عَبْدًا مِّنْ عِبَادِنَا آتَيْنَاهُ رَحْمَةً مِّنْ عِندِنَا وَعَلَّمْنَاهُ مِن لَّدُنَّا عِلْمًا ٦٥
फ़वजदा अब्दम्मिन इबादिना आतैनाहु रह्मतम्मिन इन्दिना व अल्लम्नाहु मिल्लदुन्ना इल्मा
तो उन दोनों ने हमारे बंदों में से एक बंदे को पाया, जिसे हमने अपने पास से दया प्रदान की थी और उसे अपने पास से एक ज्ञान सिखाया था।
-
قَالَ لَهُ مُوسَىٰ هَلْ أَتَّبِعُكَ عَلَىٰ أَن تُعَلِّمَنِ مِمَّا عُلِّمْتَ رُشْدًا ٦٦
क़ाला लहू मूसा हल अत्तबिउका अला अन तुअल्लिमनि मिम्मा उल्लिम्ता रुश्दा
मूसा ने उनसे कहा : क्या मैं आपका अनुसरण करूँ, इस (शर्त) पर कि मुझे उस मार्गदर्शन की बातों में से कुछ सिखा दें, जो आपको सिखाई गई हैं?
-
قَالَ إِنَّكَ لَن تَسْتَطِيعَ مَعِيَ صَبْرًا ٦٧
क़ाला इन्नका लन तस्ततीअ मइया सब्रा
उन्होंने कहा : तुम मेरे साथ हरगिज़ धैर्य न रख सकोगे।
-
وَكَيْفَ تَصْبِرُ عَلَىٰ مَا لَمْ تُحِطْ بِهِ خُبْرًا ٦٨
व कैफ़ा तस्बिरु अला मा लम तुहित बिही ख़ुब्रा
और तुम उसपर कैसे धीरज रख सकते हो, जिसका तुम्हें पूरा ज्ञान नहीं?
-
قَالَ سَتَجِدُنِي إِن شَاءَ اللَّهُ صَابِرًا وَلَا أَعْصِي لَكَ أَمْرًا ٦٩
क़ाला सतजिदुनी इन शाअल्लाहु साबिरन व ला अअ्सी लका अम्रा
उसने कहा : यदि अल्लाह ने चाहा, तो आप मुझे धैर्य रखने वाला पाएँगे और मैं आपके किसी आदेश का उल्लंघन नहीं करूँगा।
-
قَالَ فَإِنِ اتَّبَعْتَنِي فَلَا تَسْأَلْنِي عَن شَيْءٍ حَتَّىٰ أُحْدِثَ لَكَ مِنْهُ ذِكْرًا ٧٠
क़ाला फ़इनित्तबअ्तनी फ़ला तस्अल्नी अन शैइन हत्ता उह्दिसा लका मिन्हु ज़िक्रा
उन्होंने कहा : यदि तुम्हें मेरा अनुसरण करना है, तो मुझसे किसी चीज़ के बारे में प्रश्न न करना, यहाँ तक कि मैं (स्वयं ही) तुमसे उसकी चर्चा शुरू करूँ।
-
فَانطَلَقَا حَتَّىٰ إِذَا رَكِبَا فِي السَّفِينَةِ خَرَقَهَا ۖ قَالَ أَخَرَقْتَهَا لِتُغْرِقَ أَهْلَهَا لَقَدْ جِئْتَ شَيْئًا إِمْرًا ٧١
फ़न्तलक़ा हत्ता इज़ा रकिबा फ़िस्सफ़ीनति ख़रक़हा क़ाला अख़रक़्तहा लितुग़्रिक़ा अह्लहा लक़द जिअ्ता शैअन इम्रा
फिर वे दोनों चले, यहाँ तक कि जब वे नौका पर सवार हुए, तो उस (ख़ज़िर) ने उसे फाड़ दिया। मूसा ने कहा : क्या आपने इसे इसलिए फाड़ दिया है कि इसके सवारों को डुबो दें? निश्चित रूप से आपने एक गंभीर काम कर डाला।
-
قَالَ أَلَمْ أَقُلْ إِنَّكَ لَن تَسْتَطِيعَ مَعِيَ صَبْرًا ٧٢
क़ाला अलम अक़ुल इन्नका लन तस्ततीअ मइया सब्रा
उन्होंने कहा : क्या मैंने नहीं कहा था कि तुम मेरे साथ हरगिज़ धैर्य न रख सकोगे?
-
قَالَ لَا تُؤَاخِذْنِي بِمَا نَسِيتُ وَلَا تُرْهِقْنِي مِنْ أَمْرِي عُسْرًا ٧٣
क़ाला ला तुआख़िज़्नी बिमा नसीतु व ला तुर्हिक़्नी मिन अम्री उस्रा
मूसा ने कहा : मुझे मेरी भूल पर न पकड़ें और मेरे मामले में मुझे किसी कठिनाई में न डालें।
-
فَانطَلَقَا حَتَّىٰ إِذَا لَقِيَا غُلَامًا فَقَتَلَهُ قَالَ أَقَتَلْتَ نَفْسًا زَكِيَّةً بِغَيْرِ نَفْسٍ لَّقَدْ جِئْتَ شَيْئًا نُّكْرًا ٧٤
फ़न्तलक़ा हत्ता इज़ा लक़िया ग़ुलामन फ़क़तलहू क़ाला अक़तल्ता नफ़्सन ज़किय्यतन बिग़ैरि नफ़्सिल्लक़द जिअ्ता शैअन नुक्रा
फिर वे दोनों चल पड़े, यहाँ तक कि जब वे एक बालक से मिले, तो उस (ख़ज़िर) ने उसे क़त्ल कर दिया। उस (मूसा) ने कहा : क्या आपने एक निर्दोष जान को किसी जान के बदले के बिना क़त्ल कर दिया? निःसंदेह आपने बहुत ही बुरा काम किया।
-
قَالَ أَلَمْ أَقُل لَّكَ إِنَّكَ لَن تَسْتَطِيعَ مَعِيَ صَبْرًا ٧٥
क़ाला अलम अक़ुल लका इन्नका लन तस्ततीअ मइया सब्रा
उन्होंने कहा : क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि निश्चय तुम मेरे साथ हरगिज़ धैर्य न रख सकोगे?
-
قَالَ إِن سَأَلْتُكَ عَن شَيْءٍ بَعْدَهَا فَلَا تُصَاحِبْنِي ۖ قَدْ بَلَغْتَ مِن لَّدُنِّي عُذْرًا ٧٦
क़ाला इन सअल्तुका अन शैइन बअ्दहा फ़ला तुसाहिब्नी क़द बलग़्ता मिल्लदुन्नी उज़्रा
(मूसा ने) कहा : यदि मैं इसके बाद आपसे किसी चीज़ के विषय में प्रश्न करूँ, तो मुझे अपने साथ न रखें। निश्चय आप मेरी ओर से उज़्र को पहुँच चुके।
-
فَانطَلَقَا حَتَّىٰ إِذَا أَتَيَا أَهْلَ قَرْيَةٍ اسْتَطْعَمَا أَهْلَهَا فَأَبَوْا أَن يُضَيِّفُوهُمَا فَوَجَدَا فِيهَا جِدَارًا يُرِيدُ أَن يَنقَضَّ فَأَقَامَهُ ۖ
फ़न्तलक़ा हत्ता इज़ा अतया अह्ला क़र्यतिनिस्तत्अमा अह्लहा फ़अबौ अन युज़य्यिफ़ूहुमा फ़वजदा फ़ीहा जिदारन युरीदु अन यन्क़ज़्ज़ा फ़अक़ामह
फिर दोनो चले, यहाँ तक कि जब एक गाँव वालों के पास आए, तो उसके वासियों से भोजन माँगा। परंतु उन्होंने उनका अतिथि सत्कार करने से इनकार कर दिया। फिर वहाँ उन्होंने एक दीवार पाई, जो गिरा चाहती थी। तो उस (खज़िर) ने उसे सीधा कर दिया।
-
قَالَ لَوْ شِئْتَ لَاتَّخَذْتَ عَلَيْهِ أَجْرًا ٧٧
क़ाला लौ शिअ्ता लत्तख़ज़्ता अलैहि अज्रा
(मूसा ने) कहा : यदि आप चाहते, तो इसपर पारिश्रमिक ले लेते।
-
قَالَ هَٰذَا فِرَاقُ بَيْنِي وَبَيْنِكَ ۚ سَأُنَبِّئُكَ بِتَأْوِيلِ مَا لَمْ تَسْتَطِع عَّلَيْهِ صَبْرًا ٧٨
क़ाला हाज़ा फ़िराक़ु बैनी व बैनिका सउनब्बिउका बितअ्वीलि मा लम तस्ततिअ् अलैहि सब्रा
उसने कहा : यह मेरे और तुम्हारे बीच जुदाई है। मैं तुम्हें उसकी वास्तविकता बताऊँगा, जिसपर तुम धैर्य नहीं रख सके।
-
أَمَّا السَّفِينَةُ فَكَانَتْ لِمَسَاكِينَ يَعْمَلُونَ فِي الْبَحْرِ فَأَرَدتُّ أَنْ أَعِيبَهَا وَكَانَ وَرَاءَهُم مَّلِكٌ يَأْخُذُ كُلَّ سَفِينَةٍ غَصْبًا ٧٩
अम्मस्सफ़ीनतु फ़कानत लिमसाकीना यअ्मलूना फ़िल बह्रि फ़अरत्तु अन अईबहा व काना वराअहुम मलिकुन यअ्ख़ुज़ु कुल्ला सफ़ीनतिन ग़स्बा
रही नाव, तो वह कुछ निर्धनों की थी, जो सागर में काम करते थे। तो मैंने चाहा कि उसे ख़राब कर दूँ और उनके आगे एक राजा था, जो हर (अच्छी) नाव को छीन लेता था।
-
وَأَمَّا الْغُلَامُ فَكَانَ أَبَوَاهُ مُؤْمِنَيْنِ فَخَشِينَا أَن يُرْهِقَهُمَا طُغْيَانًا وَكُفْرًا ٨٠
व अम्मल ग़ुलामु फ़काना अबवाहु मुअ्मिनैनि फ़ख़शीना अन युर्हिक़हुमा तुग़्यानन व कुफ़्रा
और रहा बालक, तो उसके माता-पिता दोनों ईमान वाले थे। अतः हम डरे कि वह उन दोनों को अवज्ञा और कुफ़्र में फँसा देगा।
-
فَأَرَدْنَا أَن يُبْدِلَهُمَا رَبُّهُمَا خَيْرًا مِّنْهُ زَكَاةً وَأَقْرَبَ رُحْمًا ٨١
फ़अरद्ना अन युब्दिलहुमा रब्बुहुमा ख़ैरम्मिन्हु ज़कातन व अक़्रबा रुह्मा
इसलिए हमने चाहा कि उन दोनों का पालनहार उन्हें बदले में ऐसा बच्चा दे, जो पवित्रता में उससे बेहतर और करुणा में अधिक क़रीब हो।
-
وَأَمَّا الْجِدَارُ فَكَانَ لِغُلَامَيْنِ يَتِيمَيْنِ فِي الْمَدِينَةِ وَكَانَ تَحْتَهُ كَنزٌ لَّهُمَا وَكَانَ أَبُوهُمَا صَالِحًا فَأَرَادَ رَبُّكَ أَن يَبْلُغَا أَشُدَّهُمَا وَيَسْتَخْرِجَا كَنزَهُمَا رَحْمَةً مِّن رَّبِّكَ ۚ
व अम्मल जिदारु फ़काना लिग़ुलामैनि यतीमैनि फ़िल मदीनति व काना तह्तहू कन्ज़ुल्लहुमा व काना अबूहुमा सालिहन फ़अरादा रब्बुका अन यब्लुग़ा अशुद्दहुमा व यस्तख़्रिजा कन्ज़हुमा रह्मतम्मिर्रब्बिक
और रही दीवार, तो वह शहर के दो अनाथ लड़कों की थी और उसके नीचे उन दोनों के लिए एक खज़ाना था और उनके पिता नेक थे। तो तेरे पालनहार ने चाहा कि वे दोनों अपनी जवानी को पहुँच जाएँ और अपना खज़ाना निकाल लें, तेरे पालनहार की ओर से दया स्वरूप।
-
وَمَا فَعَلْتُهُ عَنْ أَمْرِي ۚ ذَٰلِكَ تَأْوِيلُ مَا لَمْ تَسْطِع عَّلَيْهِ صَبْرًا ٨٢
व मा फ़अल्तुहू अन अम्री ज़ालिका तअ्वीलु मा लम तस्तिअ् अलैहि सब्रा
और मैंने यह अपनी मर्जी से नहीं किया। यह है उन बातों का असली सच जिनपर तुम धैर्य न रख सके।
-
وَيَسْأَلُونَكَ عَن ذِي الْقَرْنَيْنِ ۖ قُلْ سَأَتْلُو عَلَيْكُم مِّنْهُ ذِكْرًا ٨٣
व यस्अलूनका अन ज़िल क़र्नैनि क़ुल सअत्लू अलैकुम मिन्हु ज़िक्रा
और (ऐ नबी!) वे आपसे ज़ुल-क़रनैन के विषय में प्रश्न करते हैं। आप कह दें : मैं तुम्हें उसका कुछ वृत्तांत पढ़कर सुनाऊँगा।
-
إِنَّا مَكَّنَّا لَهُ فِي الْأَرْضِ وَآتَيْنَاهُ مِن كُلِّ شَيْءٍ سَبَبًا ٨٤
इन्ना मक्कन्ना लहू फ़िल अर्ज़ि व आतैनाहु मिन कुल्लि शैइन सबबा
हमने उसे धरती में प्रभुत्व प्रदान किया तथा उसे प्रत्येक प्रकार का साधन दिया।
-
فَأَتْبَعَ سَبَبًا ٨٥
फ़अत्बअ सबबा
तो वह कुछ सामान लेकर चला।
-
حَتَّىٰ إِذَا بَلَغَ مَغْرِبَ الشَّمْسِ وَجَدَهَا تَغْرُبُ فِي عَيْنٍ حَمِئَةٍ وَوَجَدَ عِندَهَا قَوْمًا ۗ
हत्ता इज़ा बलग़ा मग़्रिबश्शम्सि वजदहा तग़्रुबु फ़ी ऐनिन हमिअतिन व वजदा इन्दहा क़ौमा
यहाँ तक कि जब वह सूर्यास्त के स्थान तक पहुँचा, तो उसे पाया कि वह एक काले कीचड़ वाले जलस्रोत में डूब रहा है और उसके पास एक जाति को पाया।
-
قُلْنَا يَا ذَا الْقَرْنَيْنِ إِمَّا أَن تُعَذِّبَ وَإِمَّا أَن تَتَّخِذَ فِيهِمْ حُسْنًا ٨٦
क़ुल्ना या ज़ल क़र्नैनि इम्मा अन तुअज़्ज़िबा व इम्मा अन तत्तख़िज़ा फ़ीहिम हुस्ना
हमने कहा : ऐ ज़ुल-क़रनैन! या तो तू उन्हें यातना दे और या तो तू उनके साथ अच्छा व्यवहार कर।
-
قَالَ أَمَّا مَن ظَلَمَ فَسَوْفَ نُعَذِّبُهُ ثُمَّ يُرَدُّ إِلَىٰ رَبِّهِ فَيُعَذِّبُهُ عَذَابًا نُّكْرًا ٨٧
क़ाला अम्मा मन ज़लमा फ़सौफ़ा नुअज़्ज़िबुहू सुम्मा युरद्दु इला रब्बिही फ़युअज़्ज़िबुहू अज़ाबन नुक्रा
उसने कहा : जो अत्याचार करेगा, हम उसे शीघ्र दंड देंगे। फिर वह अपने पालनहार की ओर लौटाया जाएगा, तो वह उसे बहुत बुरी यातना देगा।
-
وَأَمَّا مَنْ آمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًا فَلَهُ جَزَاءً الْحُسْنَىٰ ۖ وَسَنَقُولُ لَهُ مِنْ أَمْرِنَا يُسْرًا ٨٨
व अम्मा मन आमना व अमिला सालिहन फ़लहू जज़ाअनिल हुस्ना व सनक़ूलु लहू मिन अम्रिना युस्रा
परंतु जो ईमान लाया और उसने अच्छा कर्म किया, तो उसके लिए बदले में भलाई है और शीघ्र ही हम उसे अपने काम में से सर्वथा सरलता का आदेश देंगे।
-
ثُمَّ أَتْبَعَ سَبَبًا ٨٩
सुम्मा अत्बअ सबबा
फिर वह कुछ और सामान लेकर चला।
-
حَتَّىٰ إِذَا بَلَغَ مَطْلِعَ الشَّمْسِ وَجَدَهَا تَطْلُعُ عَلَىٰ قَوْمٍ لَّمْ نَجْعَل لَّهُم مِّن دُونِهَا سِتْرًا ٩٠
हत्ता इज़ा बलग़ा मत्लिअश्शम्सि वजदहा तत्लुउ अला क़ौमिल्लम नज्अल लहुम मिन दूनिहा सित्रा
यहाँ तक कि जब वह सूरज उगने के स्थान पर पहुँचा, तो उसे ऐसे लोगों पर उगता हुआ पाया, जिनके लिए हमने उसके सामने पर्दा नहीं बनाया था।
-
كَذَٰلِكَ وَقَدْ أَحَطْنَا بِمَا لَدَيْهِ خُبْرًا ٩١
कज़ालिका व क़द अहत्ना बिमा लदैहि ख़ुब्रा
मामला ऐसा ही था और उस (ज़ुल-क़रनैन) के पास जो कुछ था, निश्चित रूप से वह हमारे ज्ञान के घेरे में था।
-
ثُمَّ أَتْبَعَ سَبَبًا ٩٢
सुम्मा अत्बअ सबबा
फिर वह कुछ और सामान लेकर चला।
-
حَتَّىٰ إِذَا بَلَغَ بَيْنَ السَّدَّيْنِ وَجَدَ مِن دُونِهِمَا قَوْمًا لَّا يَكَادُونَ يَفْقَهُونَ قَوْلًا ٩٣
हत्ता इज़ा बलग़ा बैनस्सद्दैनि वजदा मिन दूनिहिमा क़ौमल्ला यकादूना यफ़्क़हूना क़ौला
यहाँ तक कि जब वह दो पर्वतों के बीच पहुँचा, तो उन दोनों की उस ओर एक जाति को पाया, जो क़रीब न थी कि कोई बात समझे।
-
قَالُوا يَا ذَا الْقَرْنَيْنِ إِنَّ يَأْجُوجَ وَمَأْجُوجَ مُفْسِدُونَ فِي الْأَرْضِ فَهَلْ نَجْعَلُ لَكَ خَرْجًا عَلَىٰ أَن تَجْعَلَ بَيْنَنَا وَبَيْنَهُمْ سَدًّا ٩٤
क़ालू या ज़ल क़र्नैनि इन्ना यअ्जूजा व मअ्जूजा मुफ़्सिदूना फ़िल अर्ज़ि फ़हल नज्अलु लका ख़र्जन अला अन तज्अला बैनना व बैनहुम सद्दा
उन्होंने कहा : ऐ ज़ुल-क़रनैन! निःसंदेह याजूज और माजूज इस भूभाग में उत्पात मचाने वाले हैं। तो क्या हम आपके लिए कुछ राजस्व तय कर दें, इस शर्त पर कि आप हमारे और उनके बीच एक अवरोध बना दें?
-
قَالَ مَا مَكَّنِّي فِيهِ رَبِّي خَيْرٌ فَأَعِينُونِي بِقُوَّةٍ أَجْعَلْ بَيْنَكُمْ وَبَيْنَهُمْ رَدْمًا ٩٥
क़ाला मा मक्कन्नी फ़ीहि रब्बी ख़ैरुन फ़अईनूनी बिक़ुव्वतिन अज्अल बैनकुम व बैनहुम रद्मा
उसने कहा : मेरे पालनहार ने जो कुछ मुझे प्रदान किया है, वह उत्तम है। अतः तुम श्रमशक्ति से मेरी सहायता करो, मैं तुम्हारे और उनके बीच एक मोटी (और दृढ़) दीवार बना दूँगा।
-
آتُونِي زُبَرَ الْحَدِيدِ ۖ حَتَّىٰ إِذَا سَاوَىٰ بَيْنَ الصَّدَفَيْنِ قَالَ انفُخُوا ۖ حَتَّىٰ إِذَا جَعَلَهُ نَارًا قَالَ آتُونِي أُفْرِغْ عَلَيْهِ قِطْرًا ٩٦
आतूनी ज़ुबरल हदीदि हत्ता इज़ा सावा बैनस्सदफ़ैनि क़ालन्फ़ुख़ू हत्ता इज़ा जअलहू नारन क़ाला आतूनी उफ़्रिग़ अलैहि क़ित्रा
मुझे लोहे के टुकड़े ला दो, यहाँ तक कि जब दोनों पहाड़ों के बीच का हिस्सा ऊपर तक बराबर कर दिया, तो कहा : अब इसमें आग दहकाओ, यहाँ तक कि जब उसे आग कर दिया, तो कहा : मुझे पिघला हुआ ताँबा ला दो, ताकि मैं इसपर उँड़ेल दूँ।
-
فَمَا اسْطَاعُوا أَن يَظْهَرُوهُ وَمَا اسْتَطَاعُوا لَهُ نَقْبًا ٩٧
फ़मस्ताऊ अन यज़्हरूहु व मस्तताऊ लहू नक़्बा
फिर उनमें न यह शक्ति रही कि उस पर चढ़ सकें और न वे उसमें कोई छेद कर सके।
-
قَالَ هَٰذَا رَحْمَةٌ مِّن رَّبِّي ۖ فَإِذَا جَاءَ وَعْدُ رَبِّي جَعَلَهُ دَكَّاءَ ۖ وَكَانَ وَعْدُ رَبِّي حَقًّا ٩٨
क़ाला हाज़ा रह्मतुम्मिर्रब्बी फ़इज़ा जाअ वअ्दु रब्बी जअलहू दक्काअ व काना वअ्दु रब्बी हक़्क़ा
उस (ज़ुलक़रनैन) ने कहा : यह मेरे पालनहार की ओर से एक दया है। फिर जब मेरे पालनहार का वादा आ जाएगा, तो वह इसे पृथ्वी के बराबर कर देगा, और मेरे पालनहार का वादा हमेशा से सच्चा है।
-
وَتَرَكْنَا بَعْضَهُمْ يَوْمَئِذٍ يَمُوجُ فِي بَعْضٍ ۖ وَنُفِخَ فِي الصُّورِ فَجَمَعْنَاهُمْ جَمْعًا ٩٩
व तरक्ना बअ्ज़हुम यौमइज़िन यमूजु फ़ी बअ्ज़िन व नुफ़िख़ा फ़िस्सूरि फ़जमअ्नाहुम जम्आ
और उस दिन हम उन्हें इस अवस्था में छोड़ देंगे कि वे एक-दूसरे से मौजों की तरह परस्पर गुत्थम-गुत्था हो जाएँगे और “सूर” फूँक दिया जाएगा, तो हम उन सभी को इकट्ठा करेंगे।
-
وَعَرَضْنَا جَهَنَّمَ يَوْمَئِذٍ لِّلْكَافِرِينَ عَرْضًا ١٠٠
व अरज़्ना जहन्नमा यौमइज़िल्लिल काफ़िरीना अर्ज़ा
और उस दिन हम जहन्नम को काफिरों के ठीक सामने कर देंगे।
-
الَّذِينَ كَانَتْ أَعْيُنُهُمْ فِي غِطَاءٍ عَن ذِكْرِي وَكَانُوا لَا يَسْتَطِيعُونَ سَمْعًا ١٠١
अल्लज़ीना कानत अअ्युनुहुम फ़ी ग़िताइन अन ज़िक्री व कानू ला यस्ततीऊना सम्आ
जिनकी आँखें मेरी याद से पर्दे में थीं और वे सुन ही नहीं सकते थे।
-
أَفَحَسِبَ الَّذِينَ كَفَرُوا أَن يَتَّخِذُوا عِبَادِي مِن دُونِي أَوْلِيَاءَ ۚ إِنَّا أَعْتَدْنَا جَهَنَّمَ لِلْكَافِرِينَ نُزُلًا ١٠٢
अफ़हसिबल्लज़ीना कफ़रू अन यत्तख़िज़ू इबादी मिन दूनी औलियाअ इन्ना अअ्तद्ना जहन्नमा लिल काफ़िरीना नुज़ुला
तो क्या जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उन्होंने यह सोचा है कि वे मुझे छोड़कर मेरे बंदों को सहायक बना लेंगे? निःसंदेह हमने जहन्नम को काफिरों के लिए आतिथ्य के रूप में तैयार कर रखा है।
-
قُلْ هَلْ نُنَبِّئُكُم بِالْأَخْسَرِينَ أَعْمَالًا ١٠٣
क़ुल हल नुनब्बिउकुम बिल अख़्सरीना अअ्माला
आप कह दें : क्या हम तुम्हें उन लोगों के बारे में बताएँ जो कर्मों में सबसे अधिक घाटा वाले हैं?
-
الَّذِينَ ضَلَّ سَعْيُهُمْ فِي الْحَيَاةِ الدُّنْيَا وَهُمْ يَحْسَبُونَ أَنَّهُمْ يُحْسِنُونَ صُنْعًا ١٠٤
अल्लज़ीना ज़ल्ला सअ्युहुम फ़िल हयातिद्दुन्या व हुम यह्सबूना अन्नहुम युह्सिनूना सुन्आ
वे लोग जिनका प्रयास संसार के जीवन में व्यर्थ हो गया है और वे सोचते हैं कि निःसंदेह वे एक अच्छा काम कर रहे हैं।
-
أُولَٰئِكَ الَّذِينَ كَفَرُوا بِآيَاتِ رَبِّهِمْ وَلِقَائِهِ فَحَبِطَتْ أَعْمَالُهُمْ فَلَا نُقِيمُ لَهُمْ يَوْمَ الْقِيَامَةِ وَزْنًا ١٠٥
उलाइकल्लज़ीना कफ़रू बिआयाति रब्बिहिम व लिक़ाइही फ़हबितत अअ्मालुहुम फ़ला नुक़ीमु लहुम यौमल क़ियामति वज़्ना
यही वे लोग हैं, जिन्होंने अपने पालनहार की आयतों और उससे मिलन का इनकार किया। तो उनके कर्म बेकार हो गए, अतः हम क़ियामत के दिन उनके लिए कोई वज़न नहीं रखेंगे।
-
ذَٰلِكَ جَزَاؤُهُمْ جَهَنَّمُ بِمَا كَفَرُوا وَاتَّخَذُوا آيَاتِي وَرُسُلِي هُزُوًا ١٠٦
ज़ालिका जज़ाउहुम जहन्नमु बिमा कफ़रू वत्तख़ज़ू आयाती व रुसुली हुज़ुवा
यह उनका बदला नरक है, इस कारण कि उन्होंने कुफ़्र किया और मेरी आयतों और मेरे रसूलों का मज़ाक उड़ाया।
-
إِنَّ الَّذِينَ آمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ كَانَتْ لَهُمْ جَنَّاتُ الْفِرْدَوْسِ نُزُلًا ١٠٧
इन्नल्लज़ीना आमनू व अमिलुस्सालिहाति कानत लहुम जन्नातुल फ़िर्दौसि नुज़ुला
निःसंदेह जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए, उनके आतिथ्य के लिए फ़िरदौस के बाग़ होंगे।
-
خَالِدِينَ فِيهَا لَا يَبْغُونَ عَنْهَا حِوَلًا ١٠٨
ख़ालिदीना फ़ीहा ला यब्ग़ूना अन्हा हिवला
उनमें हमेशा रहने वाले होंगे, वे उससे स्थान बदलना नहीं चाहेंगे।
-
قُل لَّوْ كَانَ الْبَحْرُ مِدَادًا لِّكَلِمَاتِ رَبِّي لَنَفِدَ الْبَحْرُ قَبْلَ أَن تَنفَدَ كَلِمَاتُ رَبِّي وَلَوْ جِئْنَا بِمِثْلِهِ مَدَدًا ١٠٩
क़ुल लौ कानल बह्रु मिदादल्लिकलिमाति रब्बी लनफ़िदल बह्रु क़ब्ला अन तन्फ़दा कलिमातु रब्बी व लौ जिअ्ना बिमिस्लिही मददा
(ऐ नबी!) आप कह दें : यदि सागर मेरे पालनहार की बातें लिखने के लिए स्याही बन जाए, तो निश्चय सागर समाप्त हो जाएगा इससे पहले कि मेरे पालनहार की बातें समाप्त हों, यद्यपि हम उसके बराबर और स्याही ले आएँ।
-
قُلْ إِنَّمَا أَنَا بَشَرٌ مِّثْلُكُمْ يُوحَىٰ إِلَيَّ أَنَّمَا إِلَٰهُكُمْ إِلَٰهٌ وَاحِدٌ ۖ
क़ुल इन्नमा अना बशरुम्मिस्लुकुम यूहा इलय्या अन्नमा इलाहुकुम इलाहुन वाहिद
आप कह दे : मैं तो तुम्हारे जैसा ही एक मनुष्य हूँ, मेरी ओर प्रकाशना (वह़्य) की जाती है कि तुम्हारा पूज्य केवल एक ही पूज्य है।
-
فَمَن كَانَ يَرْجُو لِقَاءَ رَبِّهِ فَلْيَعْمَلْ عَمَلًا صَالِحًا وَلَا يُشْرِكْ بِعِبَادَةِ رَبِّهِ أَحَدًا ١١٠
फ़मन काना यर्जू लिक़ाअ रब्बिही फ़ल्यअ्मल अमलन सालिहन व ला युश्रिक बिइबादति रब्बिही अहदा
अतः जो कोई अपने पालनहार से मिलने की आशा रखता हो, उसके लिए आवश्यक है कि वह अच्छे कर्म करे और अपने पालनहार की इबादत में किसी को साझी न बनाए।
क़ुरआन 18:1-110 · फ़ज़ीलत: हाकिम 2/368 (सहीह, अलबानी) · अबू सईद ख़ुदरी से: “जो जुमे के दिन सूरह अल-कह्फ़ पढ़े, उसके लिए दो जुमों के बीच एक नूर रोशन रहता है।” अलबानी ने इसे सहीह कहा (सहीहुल जामे 6470); इब्ने हजर ने इसे अल-कह्फ़ के बारे में सबसे मज़बूत रिवायत कहा। कुछ लोग इसे अबू सईद के अपने शब्दों के रूप में, “जुमे की रात” के साथ रिवायत करते हैं (दारिमी), और ऐसे सवाब के मामले में यह नबी ﷺ की बात का दर्जा रखता है, क्योंकि यह अपनी राय से नहीं कहा जा सकता; इसलिए इसे जुमेरात की मग़रिब से जुमे की मग़रिब तक पढ़ा जाता है। इसकी पहली दस आयतें दज्जाल से बचाती हैं (मुस्लिम 809)।