सूरह अल-मुल्क
राज्य (क़ुरआन 67)
तीस आयतें, जिन्होंने एक आदमी के लिए सिफ़ारिश की यहाँ तक कि उसे क्षमा कर दिया गया।
-
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
बिस्मिल्लाहिर्रह्मानिर्रहीम
अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।
-
تَبَارَكَ الَّذِي بِيَدِهِ الْمُلْكُ وَهُوَ عَلَىٰ كُلِّ شَيْءٍ قَدِيرٌ ١
तबारकल्लज़ी बियदिहिल मुल्कु व हुवा अला कुल्लि शैइन क़दीर
बहुत बरकत वाला है वह (अल्लाह) जिसके हाथ में सारा राज्य है और वह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान् है।
-
الَّذِي خَلَقَ الْمَوْتَ وَالْحَيَاةَ لِيَبْلُوَكُمْ أَيُّكُمْ أَحْسَنُ عَمَلًا ۚ
अल्लज़ी ख़लक़ल मौता वल हयाता लियब्लुवकुम अय्युकुम अह्सनु अमला
जिसने मृत्यु तथा जीवन को पैदा किया, ताकि तुम्हारा परीक्षण करे कि तुम में किसका कर्म अधिक अच्छा है?
-
وَهُوَ الْعَزِيزُ الْغَفُورُ ٢
व हुवल अज़ीज़ुल ग़फ़ूर
तथा वही प्रभुत्वशाली, अति क्षमावान् है।
-
الَّذِي خَلَقَ سَبْعَ سَمَاوَاتٍ طِبَاقًا ۖ
अल्लज़ी ख़लक़ा सब्अ समावातिन तिबाक़ा
जिसने ऊपर-तले सात आकाश बनाए।
-
مَّا تَرَىٰ فِي خَلْقِ الرَّحْمَٰنِ مِن تَفَاوُتٍ ۖ
मा तरा फ़ी ख़ल्क़िर्रह्मानि मिन तफ़ावुत
तुम अत्यंत दयावान् की रचना में कोई असंगति नहीं देखोगे।
-
فَارْجِعِ الْبَصَرَ هَلْ تَرَىٰ مِن فُطُورٍ ٣
फ़र्जिइल बसरा हल तरा मिन फ़ुतूर
फिर पुनः देखो, क्या तुम्हें कोई दरार दिखाई देता है?
-
ثُمَّ ارْجِعِ الْبَصَرَ كَرَّتَيْنِ
सुम्मर्जिइल बसरा कर्रतैन
फिर बार-बार निगाह दौड़ाओ।
-
يَنقَلِبْ إِلَيْكَ الْبَصَرُ خَاسِئًا وَهُوَ حَسِيرٌ ٤
यन्क़लिब इलैकल बसरु ख़ासिअव्व हुवा हसीर
निगाह असफल होकर तुम्हारी ओर पलट आएगी और वह थकी हुई होगी।
-
وَلَقَدْ زَيَّنَّا السَّمَاءَ الدُّنْيَا بِمَصَابِيحَ
व लक़द ज़य्यन्नस्समाअद्दुन्या बिमसाबीह
और निःसंदेह हमने (धरती से) निकटतम आकाश को दीपों से सजाया है
-
وَجَعَلْنَاهَا رُجُومًا لِّلشَّيَاطِينِ ۖ
व जअल्नाहा रुजूमल्लिश्शयातीन
तथा हमने उन्हें शैतानों को मार भगाने का साधन बनाया है
-
وَأَعْتَدْنَا لَهُمْ عَذَابَ السَّعِيرِ ٥
व अअ्तद्ना लहुम अज़ाबस्सईर
और हमने उनके लिए भड़कती हुई आग की यातना तैयार कर रखी है।
-
وَلِلَّذِينَ كَفَرُوا بِرَبِّهِمْ عَذَابُ جَهَنَّمَ ۖ وَبِئْسَ الْمَصِيرُ ٦
व लिल्लज़ीना कफ़रू बिरब्बिहिम अज़ाबु जहन्नम, व बिअ्सल मसीर
और उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने पालनहार का इनकार किया, जहन्नम की यातना है और वह बहुत बुरा ठिकाना है।
-
إِذَا أُلْقُوا فِيهَا سَمِعُوا لَهَا شَهِيقًا وَهِيَ تَفُورُ ٧
इज़ा उल्क़ू फ़ीहा समिऊ लहा शहीक़व्व हिया तफ़ूर
जब वे उसमें फेंके जाएँगे, तो उसकी दहाड़ सुनेंगे और वह उबल रहा होगा।
-
تَكَادُ تَمَيَّزُ مِنَ الْغَيْظِ ۖ
तकादु तमय्यज़ु मिनल ग़ैज़
क़रीब होगा कि वह क्रोध से फट जाए।
-
كُلَّمَا أُلْقِيَ فِيهَا فَوْجٌ سَأَلَهُمْ خَزَنَتُهَا أَلَمْ يَأْتِكُمْ نَذِيرٌ ٨
कुल्लमा उल्क़िया फ़ीहा फ़ौजुन सअलहुम ख़ज़नतुहा अलम यअ्तिकुम नज़ीर
जब भी कोई समूह उसमें फेंका जाएगा, तो उसके प्रहरी उनसे पूछेंगे : क्या तुम्हारे पास कोई सावधान करने वाला नहीं आया?
-
قَالُوا بَلَىٰ قَدْ جَاءَنَا نَذِيرٌ فَكَذَّبْنَا
क़ालू बला क़द जाअना नज़ीरुन फ़कज़्ज़ब्ना
वे कहेंगे : क्यों नहीं, निश्चय हमारे पास सावधान करने वाला आया था। पर, हमने झुठला दिया
-
وَقُلْنَا مَا نَزَّلَ اللَّهُ مِن شَيْءٍ
व क़ुल्ना मा नज़्ज़लल्लाहु मिन शैअ्
और हमने कहा कि अल्लाह ने कुछ नहीं उतारा है।
-
إِنْ أَنتُمْ إِلَّا فِي ضَلَالٍ كَبِيرٍ ٩
इन अन्तुम इल्ला फ़ी ज़लालिन कबीर
तुम तो बहुत बड़ी गुमराही में पड़े हुए हो।
-
وَقَالُوا لَوْ كُنَّا نَسْمَعُ أَوْ نَعْقِلُ مَا كُنَّا فِي أَصْحَابِ السَّعِيرِ ١٠
व क़ालू लौ कुन्ना नस्मउ औ नअ्क़िलु मा कुन्ना फ़ी अस्हाबिस्सईर
तथा वे कहेंगे : यदि हम सुनते होते या समझते होते, तो भड़कती हुई आग वालों में न होते।
-
فَاعْتَرَفُوا بِذَنبِهِمْ فَسُحْقًا لِّأَصْحَابِ السَّعِيرِ ١١
फ़अ्तरफ़ू बिज़न्बिहिम फ़सुह्क़ल्लिअस्हाबिस्सईर
इस तरह, वे अपने पाप को स्वीकार करेंगे। तो दूरी है भड़कती हुई आग वालों के लिए।
-
إِنَّ الَّذِينَ يَخْشَوْنَ رَبَّهُم بِالْغَيْبِ
इन्नल्लज़ीना यख़्शौना रब्बहुम बिल ग़ैब
निःसंदेह जो लोग अपने रब से बिन देखे डरते हैं,
-
لَهُم مَّغْفِرَةٌ وَأَجْرٌ كَبِيرٌ ١٢
लहुम मग़्फ़िरतुव्व अज्रुन कबीर
उनके लिए क्षमा तथा बड़ा प्रतिफल है।
-
وَأَسِرُّوا قَوْلَكُمْ أَوِ اجْهَرُوا بِهِ ۖ
व असिर्रू क़ौलकुम अविज्हरू बिह
और तुम अपनी बात छिपाओ या उसे ज़ोर से कहो,
-
إِنَّهُ عَلِيمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِ ١٣
इन्नहू अलीमुम बिज़ातिस्सुदूर
निश्चय वह सीनों के भेदों को भी जानता है।
-
أَلَا يَعْلَمُ مَنْ خَلَقَ وَهُوَ اللَّطِيفُ الْخَبِيرُ ١٤
अला यअ्लमु मन ख़लक़, व हुवल्लतीफ़ुल ख़बीर
क्या वह नहीं जानेगा जिसने पैदा किया?! जबकि वह सूक्ष्मदर्शी, पूर्ण ख़बर रखने वाला है।
-
هُوَ الَّذِي جَعَلَ لَكُمُ الْأَرْضَ ذَلُولًا
हुवल्लज़ी जअला लकुमुल अर्ज़ा ज़लूला
वही है जिसने तुम्हारे लिए धरती को वशीभूत कर दिया,
-
فَامْشُوا فِي مَنَاكِبِهَا وَكُلُوا مِن رِّزْقِهِ ۖ
फ़म्शू फ़ी मनाकिबिहा व कुलू मिर्रिज़्क़िह
अतः उसके रास्तों में चलो-फिरो तथा उसकी प्रदान की हुई रोज़ी में से खाओ।
-
وَإِلَيْهِ النُّشُورُ ١٥
व इलैहिन्नुशूर
और उसी की ओर तुम्हें फिर जीवित हो कर जाना है।
-
أَأَمِنتُم مَّن فِي السَّمَاءِ
अअमिन्तुम मन फ़िस्समाअ्
क्या तुम उससे निर्भय हो गए हो, जो आकाश में है
-
أَن يَخْسِفَ بِكُمُ الْأَرْضَ فَإِذَا هِيَ تَمُورُ ١٦
अय्यख़्सिफ़ा बिकुमुल अर्ज़ा फ़इज़ा हिया तमूर
कि वह तुम्हें धरती में धँसा दे, फिर वह अचानक काँपने लगे?
-
أَمْ أَمِنتُم مَّن فِي السَّمَاءِ أَن يُرْسِلَ عَلَيْكُمْ حَاصِبًا ۖ
अम अमिन्तुम मन फ़िस्समाइ अय्युर्सिला अलैकुम हासिबा
अथवा तुम उससे निर्भय हो गए हो, जो आकाश में है कि वह तुम पर पत्थर बरसा दे,
-
فَسَتَعْلَمُونَ كَيْفَ نَذِيرِ ١٧
फ़सतअ्लमूना कैफ़ा नज़ीर
फिर तुम जान लोगे कि मेरा डराना कैसा है?
-
وَلَقَدْ كَذَّبَ الَّذِينَ مِن قَبْلِهِمْ فَكَيْفَ كَانَ نَكِيرِ ١٨
व लक़द कज़्ज़बल्लज़ीना मिन क़ब्लिहिम फ़कैफ़ा काना नकीर
तथा निश्चय इनसे पहले के लोग भी झुठला चुके हैं, फिर किस तरह था मेरा इनकार?
-
أَوَلَمْ يَرَوْا إِلَى الطَّيْرِ فَوْقَهُمْ صَافَّاتٍ وَيَقْبِضْنَ ۚ
अवा लम यरौ इलत्तैरि फ़ौक़हुम साफ़्फ़ातिव्व यक़्बिज़्न
क्या उन्होंने अपने ऊपर पंख फैलाते तथा समेटते हुए पक्षियों को नहीं देखे?
-
مَا يُمْسِكُهُنَّ إِلَّا الرَّحْمَٰنُ ۚ
मा युम्सिकुहुन्ना इल्लर्रह्मान
अत्यंत दयावान् के सिवा कोई उन्हें थाम नहीं रहा होता।
-
إِنَّهُ بِكُلِّ شَيْءٍ بَصِيرٌ ١٩
इन्नहू बिकुल्लि शैइन बसीर
निःसंदेह वह प्रत्येक चीज़ को खूब देखने वाला है।
-
أَمَّنْ هَٰذَا الَّذِي هُوَ جُندٌ لَّكُمْ يَنصُرُكُم مِّن دُونِ الرَّحْمَٰنِ ۚ
अम्मन हाज़ल्लज़ी हुवा जुन्दुल्लकुम यन्सुरुकुम मिन दूनिर्रह्मान
या वह कौन है जो तुम्हारी सेना बनकर अल्लाह के विरुद्ध तुम्हारी सहायता करे?
-
إِنِ الْكَافِرُونَ إِلَّا فِي غُرُورٍ ٢٠
इनिल काफ़िरूना इल्ला फ़ी ग़ुरूर
इनकार करने वाले तो मात्र धोखे में पड़े हैं।
-
أَمَّنْ هَٰذَا الَّذِي يَرْزُقُكُمْ إِنْ أَمْسَكَ رِزْقَهُ ۚ
अम्मन हाज़ल्लज़ी यर्ज़ुक़ुकुम इन अम्सका रिज़्क़ह
या वह कौन है जो तुम्हें रोज़ी दे, यदि वह अपनी रोज़ी रोक ले?
-
بَل لَّجُّوا فِي عُتُوٍّ وَنُفُورٍ ٢١
बल लज्जू फ़ी उतुव्विव्व नुफ़ूर
बल्कि वे सरकशी तथा बिदकने पर अड़े हुए हैं।
-
أَفَمَن يَمْشِي مُكِبًّا عَلَىٰ وَجْهِهِ أَهْدَىٰ
अफ़मय्यम्शी मुकिब्बन अला वज्हिही अह्दा
तो क्या वह व्यक्ति जो अपने मुँह के बल उलटा होकर चलता है, अधिक मार्गदर्शन पर है
-
أَمَّن يَمْشِي سَوِيًّا عَلَىٰ صِرَاطٍ مُّسْتَقِيمٍ ٢٢
अम्मय्यम्शी सविय्यन अला सिरातिम्मुस्तक़ीम
या वह जो सीधा होकर सीधे मार्ग पर चलता है?
-
قُلْ هُوَ الَّذِي أَنشَأَكُمْ
क़ुल हुवल्लज़ी अन्शअकुम
आप कह दें : वही है जिसने तुम्हें पैदा किया
-
وَجَعَلَ لَكُمُ السَّمْعَ وَالْأَبْصَارَ وَالْأَفْئِدَةَ ۖ
व जअला लकुमुस्सम्अ वल अब्सारा वल अफ़्इदह
तथा तुम्हारे लिए कान तथा आँखें और दिल बनाए।
-
قَلِيلًا مَّا تَشْكُرُونَ ٢٣
क़लीलम्मा तश्कुरून
तुम बहुत कम आभार प्रकट करते हो।
-
قُلْ هُوَ الَّذِي ذَرَأَكُمْ فِي الْأَرْضِ وَإِلَيْهِ تُحْشَرُونَ ٢٤
क़ुल हुवल्लज़ी ज़रअकुम फ़िल अर्ज़ि व इलैहि तुह्शरून
आप कह दें : वही है जिसने तुम्हें धरती में फैलाया और तुम उसी की ओर एकत्र किए जाओगे।
-
وَيَقُولُونَ مَتَىٰ هَٰذَا الْوَعْدُ إِن كُنتُمْ صَادِقِينَ ٢٥
व यक़ूलूना मता हाज़ल वअ्दु इन कुन्तुम सादिक़ीन
तथा वे कहते हैं : (क़ियामत का) यह वचन कब पूरा होगा, यदि तुम सच्चे हो?
-
قُلْ إِنَّمَا الْعِلْمُ عِندَ اللَّهِ وَإِنَّمَا أَنَا نَذِيرٌ مُّبِينٌ ٢٦
क़ुल इन्नमल इल्मु इन्दल्लाहि व इन्नमा अना नज़ीरुम्मुबीन
आप कह दें : इसका ज्ञान तो केवल अल्लाह के पास है। और मैं तो मात्र एक स्पष्ट डराने वाला हूँ।
-
فَلَمَّا رَأَوْهُ زُلْفَةً سِيئَتْ وُجُوهُ الَّذِينَ كَفَرُوا
फ़लम्मा रऔहु ज़ुल्फ़तन सीअत वुजूहुल्लज़ीना कफ़रू
फिर जब वे उसे निकट देखेंगे, तो उन लोगों के चेहरे बिगड़ जाएँगे जिन्होंने इनकार किया
-
وَقِيلَ هَٰذَا الَّذِي كُنتُم بِهِ تَدَّعُونَ ٢٧
व क़ीला हाज़ल्लज़ी कुन्तुम बिही तद्दऊन
और कहा जाएगा : यही है वह जो तुम माँगा करते थे।
-
قُلْ أَرَأَيْتُمْ إِنْ أَهْلَكَنِيَ اللَّهُ وَمَن مَّعِيَ أَوْ رَحِمَنَا
क़ुल अरऐतुम इन अह्लकनियल्लाहु व मम्मइया औ रहिमना
आप कह दें : भला बताओ तो सही, यदि अल्लाह मुझे और उनको, जो मेरे साथ हैं, विनष्ट कर दे या हम पर दया करे,
-
فَمَن يُجِيرُ الْكَافِرِينَ مِنْ عَذَابٍ أَلِيمٍ ٢٨
फ़मय्युजीरुल काफ़िरीना मिन अज़ाबिन अलीम
तो काफ़िरों को दर्दनाक यातना से कौन शरण देगा?
-
قُلْ هُوَ الرَّحْمَٰنُ آمَنَّا بِهِ وَعَلَيْهِ تَوَكَّلْنَا ۖ
क़ुल हुवर्रह्मानु आमन्ना बिही व अलैहि तवक्कल्ना
आप कह दें : वही अत्यंत दयावान् है। हम उसपर ईमान लाए तथा हमने उसी पर भरोसा किया।
-
فَسَتَعْلَمُونَ مَنْ هُوَ فِي ضَلَالٍ مُّبِينٍ ٢٩
फ़सतअ्लमूना मन हुवा फ़ी ज़लालिम्मुबीन
तो शीघ्र ही तुम जान लोगे कि वह कौन है जो खुली गुमराही में है।
-
قُلْ أَرَأَيْتُمْ إِنْ أَصْبَحَ مَاؤُكُمْ غَوْرًا
क़ुल अरऐतुम इन अस्बहा माउकुम ग़ौरा
आप कह दें : भला बताओ तो सही, यदि तुम्हारा पानी गहराई में चला जाए,
-
فَمَن يَأْتِيكُم بِمَاءٍ مَّعِينٍ ٣٠
फ़मय्यअ्तीकुम बिमाइम्मईन
तो कौन है जो तुम्हारे पास बहता हुआ पानी लाएगा?
क़ुरआन 67:1-30 · फ़ज़ीलत: तिर्मिज़ी 2891 (हसन, अलबानी), अबू दाऊद 1400 (हसन, अलबानी) · तीस आयतें, जिन्होंने एक आदमी के लिए सिफ़ारिश की यहाँ तक कि उसे क्षमा कर दिया गया (तिर्मिज़ी 2891)। नबी ﷺ अस-सज्दा और तबारक पढ़े बिना नहीं सोते थे, यह तिर्मिज़ी 2892 में है, जिस पर विद्वानों में मतभेद है (सहीह, अलबानी; ज़ईफ़, दारुस्सलाम)।